Search KhabarFast

Press ESC to close

मणिपुर में एक बार फिर से एनडीए सरकार, सीएम युमनाम के साथ कई मंत्रियों ने ली शपथ

मणिपुर में एक बार फिर से एनडीए सरकार, सीएम युमनाम के साथ कई मंत्रियों ने ली शपथ

Yumnam Khemchand Takes Oath As Manipur CM: मणिपुर में एक साल बाद फिर से एनडीए सरकार बन गई है। इस बार नई सरकार के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद हैं। उन्हें आज 4फरवरी को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शपथ दिलाई। उनके अलावा कुकी BJP विधायक नेमचा किपगेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

वहीं, नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक एल. डिखो को भी उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, BJP के गोविंदास कोंथौजम और एनपीपी के के. लोकेन सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सभी को राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राष्ट्रपति शासन हटने के बाद सरकार का गठन

बता दें कि मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाने के कुछ घंटों बाद राजधानी इम्फाल के 'लोक भवन' में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। हिंसा प्रभावित मणिपुर साल 2025के फरवरी महीने से राष्ट्रपति शासन में था। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई BJP विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और टॉप NDA लीडरशिप शामिल हुए। वहीं, दो उपमुख्यमंत्री के साथ अब युमनाम खेमचंद को मुख्यमंत्री बनाकर मणिपुर की कमान दे दी गई है।

नए अध्याय की शुरुआत- भाजपा 

शपथ ग्रहण के मौके पर मणिपुर भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया 'मणिपुर के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है क्योंकि, युमनाम खेमचंद सिंह ने आज लोक भवन में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें यह शपथ मणिपुर के गवर्नर अजय कुमार भल्ला ने दिलाई। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, संबित पात्रा, मणिपुर बीजेपी अध्यक्ष शारदा देवी, वरिष्ठ पार्टी नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Traffic Alert: आज दिल्ली की इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस की चेतावनी

Delhi Traffic Alert: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने साउथ दिल्ली में होने वाले 19 से ज़्यादा शादी के फंक्शन को देखते हुए सोमवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें आने-जाने वालों को चेतावनी दी गई है कि 7,000 से ज़्यादा लोगों और 3,500 से ज़्यादा गाड़ियों के इकट्ठा होने की उम्मीद की वजह से कई मेन सड़कों पर जाम लग सकता है।

भारत ने रचा इतिहास! HPV वैक्सीनेशन की 1 करोड़ डोज पूरी, PM मोदी ने की तारीफ

HPV Vaccination: भारत ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जंग में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर में चलाए जा रहे नेशनल HPV वैक्सीनेशन कैंपेन के तहत अब तक एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे भारत के प्रिवेंटिव हेल्थकेयर अभियान का अहम मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की हर डोज देश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने और उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Delhi AQI Today: राजधानी में सांसों पर संकट बरकरार...249 पहुंचा AQI, दिल्ली का ये इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित

Delhi AQI Poor: दिल्ली में आज सोमवार सुबह भी खराब एयर क्वालिटी बनी रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के लेटेस्ट डेटा के अनुसार, आज सुबह 8 बजे नेशनल कैपिटल में ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 249 रिकॉर्ड किया गया, जबकि लिस्टेड मॉनिटरिंग स्टेशनों में पंजाबी बाग 282 AQI के साथ सबसे ज़्यादा प्रदूषित रहा। CPCB की मानें तो लिस्टेड मॉनिटरिंग स्टेशनों में पंजाबी बाग का AQI सबसे ज़्यादा 282 रहा, इसके बाद बवाना का AQI 273 और चांदनी चौक का AQI 271 रहा, ये सभी 'खराब' कैटेगरी में आते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast