इस देश में मनाया जाता है ‘Vegetarian Festival’, 9 दिनों तक लोग नहीं खाते नॉनवेज

इस देश में मनाया जाता है ‘Vegetarian Festival’, 9 दिनों तक लोग नहीं खाते नॉनवेज

AJAB-GAJAB: दुनिया में बहुत कम लोग है जो मांस खाने से परहेज करते है। हालांकि करने वाले नॉनवेज से दूरी रखते है, लेकिन क्या आप लोगों ने कभी वेजिटेरियन फेस्टिवल के बारे में सुना या पढ़ा है। अगर नहीं तो आज हम आपको  इसी वेजिटेरियन फेस्टिवल के बारे में बताएंगे जो एक नहीं दो नहीं बल्कि 9 दिन तक चलता है। वहीं इस वेजिटेरियन फेस्टिवल आने से पहले ही लोग नॉनवेज को खाना छोड़ देते है।

कहां मनाया जाता है वेजिटेरियन फेस्टिवल

दरअसल थाईलैंड के फुकेत में हर साल वेजिटेरियन फेस्टिवल मनाया जा रहा है। चीनी कैलेंडर के नवें चन्द्र महीने की पहली तारीख से शुरू होकर नौ दिन तक चलने वाले इस उत्सव में श्रद्धालु खुद को चाकू, तलवार जैसे हथियारों से गोदते हैं। ऐसा मानना है कि इससे उनकी ‘शुद्धि’ होती है।

यह भारत के नौ दिन चलने वाले त्योहार नवरात्रि जैसा है। इसमें थाई चीनी लोग अपने शरीर में चाकू से लेकर तलवार, पेचकस, बंदूक और हर तरह की चीज गोदते हैं। फुकेत में टूरिज्म अथॉर्टी ऑफ थाईलैंड के डायरेक्टर चांचाई डुंगजित कहते हैं कि यहां शरीर गोदना में किसी भी ट्रिक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यहां सब कुछ वास्तविक है।

इस वेजिटेरियन फेस्टिवल  में थाइलैंड में रह रहे अप्रवासी चीनियों द्वारा मांस और इस तरह के उत्तेजक भोजन से परहेज करते है। वहीं इसमें सभी लोग फुकेत स्थित एक तीर्थ स्थल बान था रूआ के सम्मान में अपने शरीर को कष्ट देते हैं और मनोकामना मांगते हैं।

Leave a comment