
नई दिल्ली:रोजाना देश-दुनिया में कई ऐसी घटना सामने आई हैं जिसमें से कई घटनाओं ने हैरान कर दिया तो कई ने सोचने पर मजबूर। ऐसे में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जिसमें हैरानी के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे। दरअसल एक पति ने अपनी पत्नी का बीच सड़क पर ही छोड़ आने का मामला सामने आया हैं बताया जा रहा हैं कि शख्स ने अपनी पत्नी को सड़क पर छोड़ दिया और अपने घर आ गये फिर पत्नी ने 20 किलोमीटर पैर तय करके घर लौटना पड़ा।
हुआ यूं कि थाईलैंड में रहने वाले 55 वर्षीय बूंटोम चाईमून अपनी 49 साल की पत्नी एमुनाए चाईमून के साथ छुट्टियां बिताने गए थे। वह दोनों महा सरखम प्रांत में स्थित अपने होमटाउन गए थे। दोनों ने एक साथ में एक अच्छा समय बिताया और वापस लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में बूंटोम को टॉयलेट करने के लिए वॉशरूम जाना पड़ा। इसके लिए उन्होंने अपनी कार को सड़क किनारे खड़ा कर दी। आसपास कोई पब्लिक टॉयलेट मौजूद नहीं था। इसकी वजह से महिला भी कार से बाहर निकली और फ्रेश होने के लिए जंगल की तरफ चली गई। इस दौरान महिला के पति ने उसे कार से बाहर आते नहीं देखा और उसने सोचा कि पत्नी पीछे सीट पर बैठी है और कार चलानी शुरू कर दी।
जगंल से जब महिला वापस आई, तो महिला को ना पति दिखा और ना ही कार दिखी। हैरानी की बात यह हैं कि महिल के पास उसका मोबाइल फोन भी नहीं था ना ही महिला को की मदद मिली जिसके बाद पैदल ही निकल पड़ी। महिला करीब 20 किलोमीटर पैदल चलने के बाद सुबह पांच बजे काबिनबुरी जिले में स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंची और इस मामले की जानकारी दी। महिला को अपने पति का मोबाइल नंबर भी याद नहीं था और अपना मोबाइल कार में भूल गई थी। इसके बाद महिला ने अपने ही फोन नंबर पर पुलिस से कई बार कॉल करवाई, लेकिन पति ने कॉल रिसीव नहीं की। हालांकि पुलिस की मदद से वह सुबह आठ बजे अपने पति से संपर्क करने में सफल हुई।
Leave a comment