India vs New Zealand 2nd Test: आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच, टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति

India vs New Zealand 2nd Test:  आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच, टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति

India vs New Zealand 2nd Test:   भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टेस्ट का दूसरा मुकाबला आज पुणे में खेला जाएगा। बेंगलुरू में खेला गए पहले टेस्ट मैच में भारत का समाना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम इंडिया के लिए दूसरे मुकाबले को जीतना का काफी निर्णायक हो गया है। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को सीरीज जीतनी है तो इस मुकाबले को हर हाल में जीतना ही होगा।

पुणे के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम  में भारत ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें से उसे एक में जीत मिली है तो वहीं दूसरे में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलने पड़ी थी। दोनों मैचों में खास बात यह रही थी कि ये दोनों मैच एकतरफा साबित हो गए थे। अब देखने वाली बात हो कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला एक तरफा होता है, या फिर बेंगलुरू जैसा रोमांच से भरा हुआ होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दी करारी शिकस्त

2017 में टीम इंडिया ने पुणे के इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रनों से हरा दिया था। उस समय टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली कर रह थे। इस दौरान टीम इंडिया पहली में 105 और दूसरी पारी में 107 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की बड़ी जीत

ऑस्ट्रेलिया से बड़ी हार मिलने के बाद टीम इंडिया दो साल बाद एक बार पुणे के मैदान पहुंची। इस भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ था। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 601 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 275 और 189 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने पारी और 137 रन से जीत दर्ज की।

 

Leave a comment