Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी आतंकी की हत्या, चार अज्ञात बंदूकधारियों ने बरसाईं गोलियां

पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी आतंकी की हत्या, चार अज्ञात बंदूकधारियों ने बरसाईं गोलियां

Hafeez Saeed Closest Killed:पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका लगा है। इस संगठन से जुड़े एक आतंकी की हत्या कर दी गई। मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

हाफिज सईद के करीबी को चार अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। जिस वक्त हाफिज सईद के इस करीबी पर हमला हुआ उस वक्त पर दरवाजे के पास बैठा हुआ था। उसी समय दो बाइक पर सवार होकर चार बंदूकधारी पहुंचे और गोलियों की बौछार कर दी। हमला इतनी तेजी से किया गया कि सईद के करीबी इस आतंकी को हिलने का भी मौका नहीं मिल पाया।

हाफिज सईद का करीबी मारा गया

मृतक को लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का करीबी बताया जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से अभी तक उसकी पहचान और संगठन में उसकी भूमिका को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इस वारदात के बाद हमलावर आतंकी का हथियार भी अपने साथ लेते गए। दिन-दहाड़े हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े लोग भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान के साथ हत्या की वजह का भी पता लगाने में जुटी हैं।                                                                                    

कराची में हुई इस वारदात को पाकिस्तान में आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों पर हो रहे लगातार हमलों की कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि हत्या के पीछे किसी दूसरे आतंकी गुट का हाथ है या इसके पीछे कोई और वजह है।

पाकिस्तान के कई आतंकी की हत्या

बता दें कि पाकिस्तान ने वर्ष 2020 के बाद से ही भारत-विरोधी आतंकियों की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की वारदात बढ़ने लगी थीं। अप्रैल 2024 में एक जांच में करीब 20 ऐसे मामले सामने आए जब लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े आतंकियों की हत्याएं हुईं। हालांकि पाकिस्तान की ओर से यह आरोप लगाया जाता रहा है कि इन हत्याओं के पीछे भारतीय खुफिया एंजेंसियों का हाथ है। लेकिन पाकिस्तानी दावों को भारत ने खारिज किया है। अब्दुल रहमान मक्की, फैसल नदीम, सलमान, शेख यूसुफ अफरीदी जैसे खूंखार आतंकी मारे जा चुके हैं।                                                                                                                                                                  

Also read: भारत-अमेरिका की अंतरिक्ष साझेदारी को नई उड़ान, चंद्रमा पर भारत को साथ चाहता है अमेरिका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पाकिस्तान को आंतकी मसूद अजहर की तलाश, बताने वाले को मिलेगा 70 लाख रुपए;FIA ने उठाया बड़ा कदम

Pakistan In Search Of Masood Azhar:पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी FIA ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को अपनी 2026 की ‘रेड बुक ऑफ मोस्ट वांटेड हाई-प्रोफाइल टेररिस्ट्स’ में भगोड़े के तौर पर शामिल किया है। एफआईए की वेबसाइट पर 2026 की रेड बुक का आधिकारिक तौर पर उल्लेख किया गया है।

South Africa:साउथ अफ्रीका में दर्दनाक हादसा, दो बसों की जोरदार टक्कर में 21 लोगों की मौत

Accident In South Africa:दक्षिण अफ्रीका के वेस्टर्न केप प्रांत में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने की टक्कर में 21 लोगों की जान चली गई। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast