Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान को आंतकी मसूद अजहर की तलाश, बताने वाले को मिलेगा 70 लाख रुपए;FIA ने उठाया बड़ा कदम

पाकिस्तान को आंतकी मसूद अजहर की तलाश, बताने वाले को मिलेगा 70 लाख रुपए;FIA ने उठाया बड़ा कदम

Pakistan In Search Of Masood Azhar:पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी FIA ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को अपनी 2026 की ‘रेड बुक ऑफ मोस्ट वांटेड हाई-प्रोफाइल टेररिस्ट्स’ में भगोड़े के तौर पर शामिल किया है। एफआईए की वेबसाइट पर 2026 की रेड बुक का आधिकारिक तौर पर उल्लेख किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले मसूद अजहर के सिर पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम घोषित था। अब इसमें 20 लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मसूद अजहर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख है और भारत में कई आतंकी घटनाओं के मामलों में उसका नाम सामने आता रहा है।

FATA के डर से कार्रवाई कर रहा पाकिस्तान

FIA की काउंटर टेररिज्म विंग हाई-प्रोफाइल आतंकवादियों की रेड बुक तैयार और प्रकाशित करती है। एजेंसी के अनुसार, इस विंग की जिम्मेदारी आतंकवाद और आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों की जांच के साथ-साथ मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची तैयार करना भी है। मसूद अजहर पर यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की अक्टूबर 2026 की प्लेनरी बैठक 26 से 30 अक्टूबर के बीच पेरिस में प्रस्तावित है। FATF के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में होने वाली बैठक में विभिन्न देशों की स्थिति की समीक्षा की जाती है।

मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल मसूद अजहर  

हालांकि, पाकिस्तान को दोबारा FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल किए जाने का अभी कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में मसूद अजहर पर कार्रवाई को सीधे FATF के दबाव का नतीजा मानना जल्दबाजी होगी। इसे पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी और अंतरराष्ट्रीय अनुपालन से जुड़ी कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाए जाने से पाकिस्तान के उस दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं कि वह देश में मौजूद नहीं है। पाकिस्तान लंबे समय से दावा करता रहा है कि अजहर अफगानिस्तान में है, लेकिन FIA के मौजूदा रिकॉर्ड में उसका नाम अब भी मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में दर्ज है।
Also read: नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों की याद में सोमवार को राष्ट्रीय शोक दिवस, बालेन शाह ने सार्वजनिक छुट्टी का किया ऐलान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

South Africa:साउथ अफ्रीका में दर्दनाक हादसा, दो बसों की जोरदार टक्कर में 21 लोगों की मौत

Accident In South Africa:दक्षिण अफ्रीका के वेस्टर्न केप प्रांत में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने की टक्कर में 21 लोगों की जान चली गई। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इस देश में तेल की कीमतों में लगी आग तो सरकार ने बनाया काउंटर प्लान, पेट्रोल की खरीद पर मिलेगी सब्सिडी

Subsidy On Petrol-Diesel: पड़ोसी देश पाकिस्तान में बढ़ते डीजल-पेट्रोल के दाम के बीच सरकार ने नया काउंटर प्लान बनाया है। जिसके तहत तेल खरीदने वालों को सब्सिडी दी जाएगी। पाकिस्तान की सरकार ने कहा कि प्रति लीटर 100 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast