Uttrakhand News:बागेश्वर गरुड़ विकासखंड के छटिया और स्याली गांव के बीच बहने वाली घांघली नदी में पैदल पुल न होने से स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है 25 -30 सालों से क्षेत्र की जनता पैदल पुल की मांग कर रही लेकिन सरकार और प्रशाशन की लापरवाही के चलते आज तक पुल नहीं बन पाई है ।
यह मार्ग 5 से 6 गांवों को जोड़ने का काम करता, स्कूली बच्चे स्कूल को, महिलाएं खेतीबाड़ी और स्थानीय लोग रोजमर्रा के लिए यही से आवागमन एक करते हैं । बरसात के इन दिनों में सभी अपनी जान को जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं, कभी कभी नदी का रौद्र रूप देखकर स्कूली बच्चों को 3 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर आवागमन करना पड़ता ।
ग्रामीणों का भी कहना है कि यदि विधानसभा चुनाव से पूर्व ही पुल निर्माण हेतु कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा साथ ही चुनाव बहिष्कार भी किया जाएगा ।
क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जोशी ने कहा कि पुल निर्माण के लिए वे लगातार कई बार आवाज उठा चुके हैं 25-30 सालों से ग्रामीण भी मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक आश्वासन ही मिलते आया है उन्होंने कहा कि जल्द ही पुल के लिए आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद धरना प्रदर्शन करेंगे। ग्राम प्रधान स्याली चन्दन फर्स्वाण ने कहा कि कई बार आवागमन करते हुए स्कूली बच्चे गिर गए हैं चोटिल हो गए हैं जिससे क्षेत्र में भय भी बना हुआ है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
Also read: Uttrakhand News: हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियां तेज, सीएम धामी बोले- कुंभ पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना का महोत्सव