YouTube ने क्यों हटाया भारत से जुड़े 22 लाख वीडियो? जानें कम्युनिटी गाइडलाइंस

YouTube ने क्यों हटाया भारत से जुड़े 22 लाख वीडियो? जानें कम्युनिटी गाइडलाइंस

Youtube Removes Videos Made In India: लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने दुनिया भर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लाख से ज्यादा वीडियो हटा दिए हैं। सबसे ज्यादा असर भारत में देखने को मिला जहां YouTube से 22.5 लाख से ज्यादा वीडियो हटा दिए गए। Google ने यह कार्रवाई YouTube के कम्युनिटी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले वीडियो के खिलाफ की है। ये आंकड़े अक्टूबर से दिसंबर 2023 के बीच के हैं। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में वीडियो हटाने की जानकारी दी है।

गूगल की पारदर्शिता रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर और दिसंबर के दौरान कुल 30 देशों में से सबसे ज्यादा वीडियो भारत से हटाए गए। इसके बाद दूसरे स्थान पर सिंगापुर है, जहां 12.4 लाख वीडियो पर कार्रवाई की गई। 7.8 लाख वीडियो के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर है। इन वीडियो को YouTube के कम्युनिटी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के कारण हटा दिया गया है।

पूरी तरह गायब हो जाते हैं वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपने पोस्ट में कहा कि यह नीति मशीन लर्निंग और मानव समीक्षकों के माध्यम से लागू की गई है। यदि कोई वीडियो कम्युनिटी दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण हटाया जाता है, तो उसे पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। यानी आप उस वीडियो को दुनिया के किसी भी हिस्से में नहीं देख पाएंगे।

30 देशों की सूची में 41,176 वीडियो रिमूवल के साथ इराक आखिरी स्थान पर है। YouTubeकी रिपोर्ट के मुताबिक, 51.51 फीसदी वीडियो तभी हटाए गए जब उन्हें किसी ने नहीं देखा, यानी उन पर शून्य व्यूज थे। 1 से 10 व्यूज वाले वीडियो की हिस्सेदारी 26.43 फीसदी रही। इसके अलावा 1.25 फीसदी ऐसे वीडियो थे जिन्हें 10,000 से ज्यादा व्यूज मिले।

यूट्यूब कम्युनिटी गाइडलाइंस

YouTube के पास हमेशा कम्युनिटी गाइडलाइंस का एक सेट होता है जो बताता है कि YouTube पर किस प्रकार की सामग्री की अनुमति है और किस प्रकार की नहीं है। यह नीति कंपनी के प्लेटफ़ॉर्म पर वीडियो, टिप्पणियां, लिंक और थंबनेल सहित सभी प्रकार की सामग्री पर लागू होती है। YouTube के कम्युनिटी गाइडलाइंस कंपनी की नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यूट्यूब की कम्युनिटी गाइडलाइंस के तहत इन चीजों पर कार्रवाई की जाती है.

स्पैम सामग्री:नकली सामग्री और प्रतिरूपण, आदि।

संवेदनशील सामग्री:बाल सुरक्षा, नग्नता और यौन सामग्री, आत्महत्या या आत्मघात और आपत्तिजनक भाषा।

हिंसक और खतरनाक सामग्री:शोषण और साइबरबुलिंग, घृणास्पद भाषण, हिंसक आपराधिक संगठन और हिंसक या ग्राफिक सामग्री।

सरकारी नियंत्रण में सामान:गोली-बंदूक (असलाह) और अवैध सामानों की बिक्री।

भ्रामक जानकारी:भ्रामक जानकारी, जिसमें चुनाव और चिकित्सा संबंधी जानकारी भी शामिल है। इन कम्युनिटी दिशानिर्देशों को मानव समीक्षा और मशीन लर्निंग के संयोजन का उपयोग करके लागू किया जाता है। कंपनी के गाइडलाइंस सभी रचनाकारों पर लागू होते हैं, चाहे उनकी पृष्ठभूमि, राजनीतिक विचार, स्थिति या संबद्धता कुछ भी हो।

Leave a comment