YouTube View Counting Rule Change: YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक व्यूज़ की गिनती करने का तरीका बदलने का फैसला किया है। हालांकि Google के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने पहले कभी यह खुलासा नहीं किया कि वह व्यूज़ की गिनती कैसे करता था, लेकिन TechCrunch के अनुसार, आमतौर पर यह माना जाता था कि किसी वीडियो को कम से कम 30 सेकंड तक देखने के बाद ही व्यू गिना जाता था।
यह बदलाव YouTube द्वारा Shorts वीडियो पर व्यूज़ की गिनती के लिए इसी तरीके को अपनाने के एक साल बाद आया है। कंपनी ने YouTube कम्युनिटी पोस्ट में लिखा ‘ऐतिहासिक रूप से, हमने विभिन्न फॉर्मेट में व्यू काउंटिंग के लिए कई सिस्टम का इस्तेमाल किया है। हालांकि, हमने सुना है कि क्रिएटर्स इस मेट्रिक की उलझन को दूर करना चाहते हैं और अपने वास्तविक व्यूज़ को सटीक रूप से समझना चाहते हैं, इसलिए हम यह अपडेट कर रहे हैं।‘
Also read: Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 382 करोड़ में हुई नीलामी; जानें किसने खरीदी कार
बता दें, यह बदलाव 24 अगस्त से लागू होगा। YouTube ने कहा कि मूल व्यू मेट्रिक, जिसे अब ‘एंगेज्ड व्यूज़’ कहा जाता है, YouTube Analytics के माध्यम से क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध रहेगा, जिससे वे देख सकेंगे कि कितने दर्शकों ने उनके वीडियो देखना जारी रखा। कंपनी ने बताया कि इस बदलाव से क्रिएटर्स की कमाई या YouTube पार्टनर प्रोग्राम के माध्यम से मोनेटाइजेशन के लिए उनकी पात्रता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मालूम हो कि यूट्यूब द्वारा एक सप्ताह पहले किए गए एक और क्रिएटर-केंद्रित बदलाव के बाद आया है। यूट्यूब ने घोषणा की है कि अगले साल से नए क्रिएटर्स को विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन से कमाई शुरू करने के लिए उच्च मानदंडों को पूरा करना होगा।