Search KhabarFast

Press ESC to close

Deepfake का इस्तेमाल कर अब स्कैमर्स नहीं फैला पाएंगे गलत जानकारी, इस तरीके से होगी चुटकियों में पहचान

Deepfake का इस्तेमाल कर अब स्कैमर्स नहीं फैला पाएंगे गलत जानकारी, इस तरीके से होगी चुटकियों में पहचान

Deepfake Detection System: आज के समय में टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी को बहुत ज्यादा आसान बना दिया है। हम घर बैठे ही अपने कई काम कर सकते हैं। लेकिन आज भी कई ऐसे लोग है, जो अपने फायदे के लिए इस तकनीक का गलत इस्तेमाल करते है। जिस वजह से साइबर क्राइम जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। मैसेज और ई-मेल के जरिए लोगों को फंसाने के बाद डीपफेक टेक्नोलॉजी ने आंतक मचा दिया था। लेकिन अब भारत ने एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जो आसानी से नकली फोटो, वीडियो और ऑडियो को पकड़ सकता है। इस सिस्टम का नाम DeepFake Detection System है।

बता दें, DeepFake Detection System Vastav के मदद से डिजिटल सुरक्षा को और ज्यादा मजबूती मिल सकती है। वहीं, हाल ही में CID कर्नाटक ने इस सिस्टम को CIDECODE हैकाथॉन के एक इवेंट में पेश किया था। उन्होंने बताया कि ये सिस्टम आसानी से बता देगा कि ये फोटो असली है या नकली। 

Vastav कैसे काम करता है?

यह सिस्टम Zero Defend Security ने तैयार किया है। जो किसी भी डिजिटल कंटेंट को स्कैन करके उसकी जांच कर के बता सकता है कि वह असली है या नकली। इस सिस्टम को तैयार करने वाली कंपनी ने बताया बै कि ये सिस्टम कॉन्फिडेंस स्कोर, हीटमैप और मेटाडेटा इनसाइट्स जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। डिजिटल कंटेंट को स्कैन करने के बाद ये सिस्टम एक डिटेल रिपोर्ट बनाता है। जिससे नकली कंटेंट का पता चल जाता है।

Vastav की क्या है खासियत?

1. ये सिस्टम 99%सटीकता के साथ फर्जी कंटेंट की पहचान कर सकता है।

2. हीटमैप और कॉन्फिडेंस स्कोर से आसानी से नकली कंटेंट का खुलासा कर सकता है।

बता दें, Zero Defend Security एक ऐसी कंपनी है, जो रैनसमवेयर सुरक्षा, क्लाउड सुरक्षा जैसी सेवाएं देती है। इसके अलावा, ये कंपनी एथिकल हैकिंग जैसी सुविधा भी देती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन से पहले महिंद्रा का धमाका, पेट्रोल-डीजल-EV के बाद लॉन्च की पहली CNG गाड़ी; जानें इसकी कीमत

Mahindra XUV 3XO: अगर आप भी त्योहारी सीजन में गाड़ी खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए महिंद्रा सबसे अच्छा ऑप्शन है। दरअसल, भारतीय बाजार में महिंद्रा ने अपना XUV 3XO का CNG वर्जन लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा का ये पहला CNG मॉडल है, जिसे ZNG नाम दिया है।

Caller ID Rule: अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी पता चलेगा नाम, 01 नवंबर से बदलेगा कॉलिंग का तरीका

Phone Call New Rule: दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारत में कॉलर पहचान संबंधी नियमों में बड़ा संशोधन किया है। नए नियम के तहत 01 नवंबर, 2026 से टेलीकॉम ऑपरेटरों के ग्राहक रिकॉर्ड में दर्ज कॉलर के नाम को कॉलर पहचान में शामिल किया जा सकेगा। यह बदलाव एकीकृत लाइसेंस समझौते में संशोधन के माध्यम से किया गया है, जो कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन (CLI) की परिभाषा को अद्यतन करता है।

अब बिना अकाउंट वाले भी ऑडियो-वीडियो कॉल में हो सकेंगे शामिल, WhatsApp में आया नया गेस्ट कॉल फीचर; जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp Guest Calling Feature: WhatsApp अक्सर अपने यूजर्स के लिए चैटिंग, कॉलिंग और प्राइवेसी से जुड़े कई फीचर्स लेकर आता रहता है। जो बिना किसी परेशानी के दूसरे लोगों से कनेक्ट करने के प्रोसेस को आसान बना देता है। हाल ही में WhatsApp ने एक नया गेस्ट कॉलिंग फीचर लॉन्च किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast