COLOURFUL अंदाज में नजर आया ट्विटर, जानें कौन से रंग का क्या हैं मतलब

COLOURFUL अंदाज में नजर आया ट्विटर, जानें कौन से रंग का क्या हैं मतलब

नई दिल्ली: Elon Musk ने Twitter को खरीदने के बाद से कई बड़े बदलाव किए हैं। जिसमें मस्क ने यूजर्स के लिए नई सब्सक्रिप्शन प्लान लान्च किया है। इस प्लान में उन्होंने हर शख्स की पहचान उसकी प्रोफाइल पर नजर आने वाले टिक के रंग से की गई है। इसमें उन्होंने वेरिफाइड अकाउंट की पहचान के लिए वेरिफिकेशन बैज में बदलाव की पेशकश की है । जिसमें उन्होंने यूजर्स को ब्लू टिक के साथ-साथ गोल्ड और ग्रे रंग के टिक की सुविधा दी है।

दरअसल, ट्विटर ने टिक के अनुसार प्रइवेट कंपनियों, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों में पहचान और सभी आम लोगों के लिए अलग टिक की पेशकश की है। मस्क ने ये जानकारी ट्वीट करके सभी को दी है।

क्या है ट्विटर टिक के नियम?

हाल ही में ट्विटर ने सब्सक्रिप्शन पॉलिसी की शुरुआत की थी, जिसमें उसके द्वारा तीन तरह के वेरिफाइड टिक (ब्लू, गोल्ड और ग्रे) दिया गया है। कंपनी के नियम के मुताबिक, प्राइवेट कंपनियों के लिए गोल्ड चेक, सरकार के लिए ग्रे चेक, व्यक्तियों के लिए नीला चेक (सेलिब्रिटी या नहीं) दिया जा रहा है। वहीं ‘गोल्ड-टिक’, सरकारी खातों को दिया जाएगा।

गोल्ड, ग्रे और ब्लू वेरिफाइड चेकमार्क्स क्या होंगे?

1. गोल्ड टिक वेरिफाइड कंपनी या ऑफिशियल बिजनेस अकाउंट्स को दिया जाएगा।

2. ग्रे चेकमार्क वेरिफाइड गवर्नमेंट अकाउंट्स या गवर्नमेंट से एफिलिएटेड अकाउंट्स को दिया जाएगा।

3. वहीं, ब्लू टिक इंडिविजुअल्स को दिया जाएगा।

सब्सक्रिप्शन खरीदने के ये होंगे फायदे

1. 12 दिसंबर को ट्विटर ने सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया था। इसके तहत एंड्रॉयड यूजर्स को 8 डॉलर और आईफोन यूजर्स को 11 डॉलर का भुगतान करना होगा। यह प्रति महीने चार्ज किया जाएगा।

2. जब आप ट्विटर को सब्सक्राइब करते हैं तो आपको ट्वीट एडिट करने, 1080p का वीडियो अपलोड करने, रीडर मोड और ब्लू टिक दिया जाएगा। अब ब्लू टिक आईडी वेरिफाई होने के बाद ही मिलेगी।

3. सब्सक्राइबर अपना हैंडल, डिस्प्ले नाम या प्रोफाइल फोटो बदल सकेंगे, लेकिन अगर वे ऐसा करते हैं तो उनके खाते से फिलहाल के लिए ब्लू टिक हट जाएगा, जिसे बाद में रिव्यू करने के बाद से शुरू कर दिया जाएगा।

4. सब्सक्राइबर को विज्ञापन कम देखने को मिलेगा। ऑफिशियल आईडी के मुताबिक, नॉर्मल यूजर की तुलना में आधा विज्ञापन देखने को मिलेगा।

 

Leave a comment