Search KhabarFast

Press ESC to close

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसे मिली कप्तानी

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसे मिली कप्तानी

India vs Afghanistan: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को भी मौका देकर भविष्य की टीम तैयार करने के संकेत दिए हैं। दोनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है। वहीं टेस्ट टीम में केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। इस सीरीज में कुल चार नए खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है। इनमें मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों को मिली जगह 

गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में जगह मिली है, जबकि प्रिंस यादव केवल वनडे टीम का हिस्सा होंगे। इन खिलाड़ियों ने हाल ही में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। वनडे टीम में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को फिटनेस क्लियर होने के बाद शामिल किया गया है। वहीं विराट कोहली भी टीम का हिस्सा हैं। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है।

युवा बल्लेबाजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी 

टेस्ट टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल संभालेंगे। गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 10 जून तक मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे। इस सीरीज को 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।

Also read: IPL 2026: प्ले-ऑफ में आरसीबी की जगह हुई पक्की, अब 3 स्पॉट के लिए 7 टीमों में जंग, जानें क्या कहता है गणित

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, वेस्ली मधेवेरे की वापसी

जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने बुलावायो में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टीम में तीन बदलाव किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast