Search KhabarFast

Press ESC to close

T20 World Cup 2026: कौन हैं युवराज सिंह समरा? जिसने तूफानी शतक के साथ सबको किया हैरान

T20 World Cup 2026: कौन हैं युवराज सिंह समरा? जिसने तूफानी शतक के साथ सबको किया हैरान

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सिंह समरा ने इतिहास रच दिया। चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में खेले गए मैच में इस 19 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दिलचस्प बात ये है कि उनका नाम भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के नाम पर रखा गया है। उनके पिता बलजीत कमरा ने बेटे का नाम युवराज सिंह समरा रखा था।

समरा के शानदार रन

समरा ने 58 गेंदों में शानदार 110 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे। यह टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट देश के खिलाड़ी का पहला शतक है। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के Ahmed Shehzad का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2012 में 21 साल की उम्र में शतक लगाया था। 19 साल और 141 दिन की उम्र में समरा ने आयरलैंड के Paul Stirling की बराबरी भी की, जिन्होंने 2011 वनडे वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था।

टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में उसका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। समरा ने कप्तान दिलप्रीत बाजवा के साथ पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की, जो किसी एसोसिएट देश की फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

समरा ने उठाया इस बात का फायदा

न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में अपने प्रमुख गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और मिचेल सैंटनर के बिना उतरी थी। समरा ने इसका पूरा फायदा उठाया और मैट हेनरी व जेम्स नीशम जैसे गेंदबाजों पर जमकर रन बनाए। हालांकि आखिरी तीन ओवर में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए 23 रन देकर दो विकेट लिए, जिससे कनाडा 180 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। फिर भी युवराज सिंह समरा की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast