
नई दिल्ली: समय बहुत कीमती हैं..ये लाइन आपने कई लोगों के मुंह से सुना होगी। कई लोगों के मुंह से समय ना होने की बात भी सुनी होगी। वहीं समय की बात आ गई हैं तो हम एक घड़ी के जरिए दिनभर के कामों की शुरूआत करते हैं। घड़ी में 12 अंक लिखे होते हैं जिसके हिसाब से दिन और रात होती हैं, लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है यहां 12 नहीं बल्कि 11 अंक लिखे होते हैं। यानी हम ये कह सकते हैं कि वहां 12 कभी बजते ही नहीं, हालांकि इसके पीछे एक वजह हैं।
दरअसल स्विट्जरलैंड के सोलोथर्न शहर के टाउन स्क्वेयर पर एक घड़ी लगी है। इस घड़ी में 11 अंक लिखा हैं। वहीं यहां कई घड़ियां में 12 नहीं बजते हैं। इसके पीछे वजह हैं कि इस शहर के लोग 11 नंबर को काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं लोगों को 11 नंबर इतना पसंद हैं कि यहां जो भी चीजें हैं, उनका डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमता रहता है। इस शहर में चर्च और चैपलों की संख्या 11-11 ही है। इसके अलावा संग्रहालय, ऐतिहासिक झरने और टावर भी 11 नंबर के हैं।
वहीं लोगों अपना जन्मदिन 11वें दिन ही मनाते हैं। वहीं इस मौके पर गिफ्ट भी 11 नंबर से ही जुड़े होते हैं, हालांकि इसके पीछे एक काफी पुरानी मान्यता है। कहा जाता है कि किसी समय में सोलोथर्न के लोग काफी मेहनत करते थे, लेकिन इसके बावजूद उनके जीवन में परेशानियां थीं। कुछ समय के बाद यहां की पहाड़ियों से एल्फ आकर उन लोगों का हौसला बढ़ाने लगे। एल्फ के आने से वहां के लोगों के जीवन में खुशहाली आने लगी। एल्फ का किस्सा जर्मनी की पौराणिक कहानियों में सुनने को मिलता है।
लोगों में मान्यता है कि इनके पास अलौलिक शक्तियां होती हैं और जर्मन भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है। इसलिए सोलोथर्न के लोगों ने एल्फ को 11 नंबर से जोड़ दिया और तब से यहां के लोगों ने 11 नंबर को बहुत ज्यादा महत्व देना शुरू कर दिया।
Leave a comment