
नई दिल्ली:आप सभी ने मिस्टर इंडिया फिल्म तो देखी होगी या फिर हैरी पॉटर। ये एक ऐसी जादुई दुनिया में आपकों ले जाते हैं जो देखने में बहुत कमाल लगती है। लोगों के देखते ही देखते चीजें अदृश्य हो जाती है। ऐसी में अगर रियल लाइफ में ये चीजें आपकों मिल जाए, जिसे पहनकर आप भी गायब हो सकते है तो क्या करेंगे आप, क्या आपने कभी इसके बारे में सोचा है?
बता दें, आपको इस बात पर यकीन न हो, लेकिन यहा सच है, एक रिसर्चर्स के अनुसार ऐसा सच में देखा गया है। जिसे पहन लोग गायाब हो रहे हैं। ये है एक अद्भुत स्वेटर।
कैसे है ये स्वेटर
ये एक ऐसा स्वेटर है, जिसे अगर आप इसे असल दुनिया में पहन लेगें तो आप सच में तो इस दुनिया से गायब नहीं हो सकते है लेकिन ये आपको वर्चुअल वर्ल्ड में बहुत मददत करेगा। इसकी मददत से आप मॉडर्न फेस डिटेक्शन मैकेनिज्म को धोखा दे सकते हैं। दरअसल, यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड ने फेसबुक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ मिलकर एक इनविजिबल क्लोक तैयार किया है, जो एक पुलओवर है।
इसे एआई कैमरों के बचने के लिए तैयार किए गया है। स्वेटर में स्टे-ड्राई micro fleece लाइनिंग और ऐड्वर्सल पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है, जिससे एआई कैमरा कन्फ्यूज हो जाता है।
रिसर्चर्स के मुताबिक, टीम COCO डिटेक्शन डेटासेट से ईमेज लोड करती है और उन्हें डिटेक्टर से पास करती है। जैसे ही कोई शख्स डिटेक्ट होता है, उस शख्स के ऊपर एक पैटर्न बन जाता है।
Leave a comment