Sushmita Sen's boyfriend said I will marry soon: सुष्मिता सेन के बाॅयफ्रेंड रोहमन ने शादी की बात एक्सेप्ट की, लाॅकडाउन के बीच रिलेशनशिप में है ये खूबसूरत जोड़ी

Sushmita Sen's boyfriend said I will marry soon: सुष्मिता सेन के बाॅयफ्रेंड रोहमन ने शादी की बात एक्सेप्ट की, लाॅकडाउन के बीच रिलेशनशिप में है ये खूबसूरत जोड़ी

मुंबई: अपने जमाने की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को कौन नहीं जानता. दरअसल सुष्मिता सेन आज की बाॅलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी आज भी शादी नहीं हुई है और हालांकि सुष्मिता आज भी अपने से 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से इश्क फरमा रही हैं और दोनों की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है. इनके रिलेशनशिप के बारे में तो सब जानते ही होंगे. दोनों को अकसर साथ में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते देखा जाता रहा है. कुछ दिन पहले ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया लेकिन वो सारी खबरें केवल अफवाह साबित हुईं और सच्चाई ये है कि  सुष्मिता और रोहमन शॉल अब भी रिलेशनशिप में हैं. 
 
सारा देश इस समय कोरोना के चलते लॉकडाउन का पालन कर रहा है और बाॅलीवुड सेलेब्स भी आजकल अपने-अपने घरों में कैद हैं. इस बीच सुष्मिता भी अपने बाॅय फ्रेंड के साथ ही रह रही हैं. पिछली साल खबर आई थी कि सुष्मिता अपने भाई की शादी के बाद शादी करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब एक बार फिर खबर है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं. 
 
दरअसल सुष्मिता सेन और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने दोनों सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ लाइव हुई और उन्होंने फैस के साथ बातचीत की जिसमें एक फैन के सवाल किए जाने पर सुष्मिता ने तो जवाब नहीं दिया बल्कि उनके लाइफ पार्टनर बनने जा रहे रोहमन ने कहा कि हां वह जल्द ही शादी कर लेंगे. बस फिर क्या था इसके बाद इस जोड़ी के चाहने वालों ने हाथोंहाथ लिया और सबका दिल जीत लिया. बता दें कि रोहमन सुष्मिता सेन से उम्र में 16 साल छोटे हैं इसीलिए इस दोनों की डेटिंग की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अब एक बार फिर शादी की बात स्वीकार करने के बाद दोनों लाइमलाइट में आ गए हैं. 
 
 

Leave a comment