Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से सत्ता में बदलाव

बिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से सत्ता में बदलाव

Bihar Political: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए चुने जाने और विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद संकेत नजर आ रहे हैं कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। जैसे ही वे राज्यसभा की शपथ लेंगे, बिहार में सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा है। नीतीश कुमार के दिल्ली की राजनीति में जाने की खबर से जेडीयू के अंदर हलचल बढ़ गई है। पार्टी के कई नेता इस फैसले से असहज नजर आ रहे हैं। बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह ने इस कदम को जनता के साथ “विश्वासघात” बताया है। उनका कहना है कि जनता ने 2030 तक के लिए नीतीश कुमार को जनादेश दिया था, ऐसे में बीच कार्यकाल में पद छोड़ना ठीक नहीं है।

कैसे होगा सीएम का चयन?

आनंद मोहन ने ये भी कहा कि अगर बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो यह फैसला सभी को स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में मुख्यमंत्री का चयन “पर्ची” से होता है। हालांकि बीजेपी और जेडीयू दोनों का कहना है कि नए मुख्यमंत्री के चयन में नीतीश कुमार की राय का ध्यान रखा जाएगा। बिहार के सियासी इतिहास में पहली बार ऐसा हो सकता है कि बीजेपी का मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन किया जाएगा। लेकिन जेडीयू के कुछ नेताओं को यह बदलाव रास नहीं आ रहा है।

वोट बैंक पर पड़ सकता है असर- आनंद मोहन

आनंद मोहन ने ये भी चिंता जताई कि नीतीश कुमार के हटने से पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वोट बैंक पर असर पड़ सकता है। उनका मानना है कि ये वर्ग सीधे तौर पर बीजेपी के साथ नहीं जुड़ा है, बल्कि नीतीश कुमार के जरिए समर्थन देता रहा है। ऐसे में यह समीकरण बदल सकता है और इसका फायदा विपक्ष को मिल सकता है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से बिहार में एक बड़ा राजनीतिक शून्य पैदा होगा। इससे न सिर्फ सत्ता का समीकरण बदलेगा बल्कि क्षेत्रीय नेताओं की भूमिका भी कमजोर हो सकती है।

जेडीयू से जुड़ा है आनंद मोहन का परिवार

आनंद मोहन का परिवार भी जेडीयू से जुड़ा है, इसलिए उनके लिए यह बदलाव और ज्यादा अहम है। उन्हें डर है कि बीजेपी के मजबूत होने से उनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर हो सकती है। कुल मिलाकर, नीतीश कुमार के इस फैसले से बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। आने वाले दिनों में नए मुख्यमंत्री के नाम और सत्ता के नए समीकरण पर सबकी नजर बनी रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

HARYANA NEWS: ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- राजनीति में उनका काम तमाम हो चुका

HARYANA NEWS: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में अब ज्यादा दिन भाजपा की सरकार नहीं चलेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारे और मिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है और अब वे कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी। अंबाला में बने आजादी की पहली लड़ाई यानि 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक का दौरा किया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से देखा है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

Haryana News:पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के हुड्डा, बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। आज फिर पेट्रोल के 2.61 रुपए जबकि डीजल पर 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast