
नई दिल्ली: करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। करवा चौथ का दिन हर सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। करवा चौथ का व्रत महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, इससे पहले इस दिन महिलाएं सुबह सरगी खाती है जिसे उनकी सांस बनाकर देती है। इसके बाद सीधे रात को करवा चौथ का व्रत जल पीकर खोला जाता है।
यह एक निर्जला व्रत होता है इसलिए सुबह की सरगी का पौष्टिक होना बहुत जरूरी है क्योंकि यह व्रत निर्जला व्रत होता है इसमें पानी तक महिलाएं नहीं पी सकती। इसीलिए सरगी पौष्टिक खाने से एनर्जी बनी रहती है व स्कीन भी गोलिंग देखती है। लेकिन आज हम आपको करवा चौथ के व्रत के लिए टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप कठिन करवा चौथ के व्रत को भी आसानी से कर सकती हैं।
1) करवा चौथ से एक दिन पहले महिलाएं ध्यान देना शुरू कर दें और एक रात पहले रात को हल्का यानि लाइट खाना खाएं और खाना रात को जल्दी खा लें। ध्यान दें कि खाने में सब्जी, दाल, हरी सब्जी या हरी सब्जी का सलाद आदि खाएं।
2) इसके बाद अगली सुबह सरगी को इग्नोर न करें और सुबह बताई गई चीजों का ही सेवन करें। करवा चौथ की सरगी में संतुलित आहार ही लें जैसे, दूध, जूस, लस्सी, हलवा आदि। लेकिन महिलाएं तले भुने चीजों को बिल्कुल ही न खाएं।
3) करवा चौथ के दिन महिलाएं सारा दिन पानी तक नहीं पीती लेकिन कुछ महिलाएं व्रत कथा पढ़ कर शाम को चाय पी लेती हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि खाली पेट चाय एसिडिटी बनाती है।
4) करवा चौथ के दिन घरों में खूब पकवान बनते हैं लेकिन चांद को अर्ध्य देने के बाद एकदम तला भुना जैसा हेवी खाना नहीं खाना चाहिए।
Leave a comment