Search KhabarFast

Press ESC to close

Laughter Chefs 3: ईशा मालविया ने छोड़ा शो, एक्ट्रेस ने फैंस को बताई वजह

Laughter Chefs 3: ईशा मालविया ने छोड़ा शो, एक्ट्रेस ने फैंस को बताई वजह

Laughter Chefs 3: टीवी के फेमस रियलिटी शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 ने अपनी कॉमेडी, कुकिंग चैलेंज और हल्के-फुल्के मनोरंजन के कारण दर्शकों का दिल जीत लिया है। शो में हर हफ्ते नए और मजेदार एपिसोड आते हैं, जो दर्शकों को पूरी तरह एंटरटेन करते हैं। स्टार-स्टडेड कास्ट और मनोरंजक फॉर्मेट की वजह से यह शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में शो का एक एपिसोड काफी चर्चा में रहा, क्योंकि इसमें निया शर्मा और सनी लियोन जैसे सेलेब्रिटी की स्पेशल अपीयरेंस होने वाली है, जिससे शो में और भी एक्साइटमेंट बढ़ गया।

इसी बीच, शो की कंटेस्टेंट ईशा मालविया के सीजन से हटने की खबरें भी सामने आई। हालांकि, ईशा ने अब तक अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर इस बारे में कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल के जरिए इन अफवाहों पर सीधा जवाब दिया।

ईशा ने बताई वजह

ईशा ने अपने फैंस को बताया कि उनका शो छोड़ना किसी रिप्लेसमेंट या विवाद की वजह से नहीं है, बल्कि इसका कारण शेड्यूल क्लैश और पहले से तय पेशेवर कमिटमेंट्स हैं। उन्होंने बताया कि Laughter Chefs के आगामी शूटिंग डेट्स उनके दूसरे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के साथ टकरा रही हैं। यह दूसरा प्रोजेक्ट उनके करियर में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

ईशा ने अपने फैंस को दी सफाई

ईशा ने अपने फैंस को एक वॉइस नोट में कहा, Guys, इतना टेंशन मत लो Laughter Chefs वाली न्यूज के बाद। कोई किसी को रिप्लेस नहीं करता है, nobody has been replaced। मेरा ही अपना issue है, क्योंकि मेरे डेट्स मैच नहीं कर रहे upcoming Laughter Chefs शूट के दिन पर। मेरे पास कुछ और lined up है और उसी कारण मैं नहीं कर पा रही। ये दूसरा काम भी मेरे लिए बहुत important है क्योंकि ये मेरे करियर का पहला बड़ा कदम हो सकता है। इसलिए मैं उसे cut नहीं कर सकती। मैं आपसे request करूंगी कि मेरे काम के लिए मुझे support करें और ज्यादा worry न करें।

इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि ईशा मालविया की लाफ्टर शेफ 3 से दूरी केवल डेट्स और करियर प्रायोरिटी की वजह से है और शो में किसी तरह की कॉन्फ्लिक्ट या रिप्लेसमेंट की स्थिति नहीं है। फैंस अब उनकी मेहनत और आगामी प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया...', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अमिताभ बच्चन ने की खुलकर बात; याद किया पुराना किस्सा

Amitabh Bachchan on Online Trolling: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी उम्र के कारण ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने के बारे में बात की है और बताया है कि कैसे नकारात्मक टिप्पणियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर दिया। अभिनेता ने क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के हालिया एपिसोड में अपना अनुभव साझा किया, जब प्रतियोगी विनम्र ने उनसे पूछा कि वे ऑनलाइन आलोचना से कैसे निपटते हैं।

कुणाल कामरा के शो को लेकर बजरंग दल का अल्टीमेटम, हिंदू विरोधी कंटेंट पर जताई आपत्ति

Kunal Kamra: बजरंग दल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के हैदराबाद में होने वाले शो को बाधित करने की धमकी दी है। दल का आरोप है कि कुणाल कामरा ने हिंदू देवी-देवताओं राम और सीता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इसके बाद, हैदराबाद के टीजीआरटीसी कला भवन में रविवार को होने वाले उनके शो से पहले तनाव का माहौल बन गया। बजरंग दल ने हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर शो को रोकने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर शो हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

Dhurandhar 2 Grammy Awards: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हुई 'धुरंधर 2', 9 कैटेगरी में पेश हुआ फिल्म का साउंडट्रैक

Dhurandhar 2 Grammy Race: सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब ग्रैमी पुरस्कारों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। इसका साउंडट्रैक 2027 में होने वाले 69वें ग्रैमी पुरस्कारों में कई श्रेणियों में विचार के लिए भेजा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast