
quietest room in the world: आज के आधुनिक युग में लोग अपने काम का इतना प्रेशर लेते है कि उन्हें अपने बारे में सोचने तक का समय नहीं मिल पाता है। शायद यहीं वजह है कि दुनियाभर में 30 करोड़ से ज्यादा लोग डिप्रेशन का शिकार है। कई बार क्या होता है कि लोग काम का प्रेशर लेते-लेते थक जाते है लेकिन उन्हें किसी वजह से काम से आराम नहीं मिल पाता है और वह एक समय में डिप्रेशन का शिकार हो जाते है। हालांकि डिप्रेशन का इलाज है।
दुनिया का सबसे शांत कमरा
दरअसल डिप्रेशन को हम ज्यादा खतरनाक बीमारी कह सकते है क्योंकि इसमें अगर व्यक्ति को ना संभाला जाए तो उस व्यक्ति की जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि काउंसलिंग, व्यव्हार परिवर्तन, ग्रुप थेरेपी, दवाईयों द्वारा इसका इलाज किया जाता है जिससे व्यक्ति ठीक भी हो जाते है। अगर हम खुद से इस बीमारी के इलाज की बात करें तो घर पर भी इसका इलाज किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए शरीर के साथ-साथ आसपास शांति होना जरूरी है। वहीं दुनिया में एक ऐसा कमरा है जहां आपको इतनी शांति मिलती है कि आप अपने शरीर की कई आवाजों को सुन सकते है, लेकिन आप इस कमरे में ज्यादा समय भी नहीं बिता सकते। इसका कारण हैं इस कमरे की शांति।
इस देश में मौजूद है शांत कमरा
बता दें कि वाशिंगटन के रेडमंड में एक ऐसा कमरा है जिसमें आपको इतनी शांति मिलेगी कि आपको खुद इतनी शांति से चिड़ जाएंगे। ये कमरा माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने 2015में तैयार किया था। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का Anechoic chamber है। Anechoic का मतलब होता है, जहां किसी भी तरह की प्रतिध्वीनि या गूंज नहीं होती है। इस चैंबरनुमा कमरे को इस तरह तैयार किया गया है कि इसके अंदर किसी भी तरह की आवाज या इलैक्ट्रोबमैग्नेइटिक तरंग नहीं आ सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज तक कोई भी व्यक्ति एक घंटे से ज्यादा देर इस कमरे में नहीं रुक सका है।
गर्दन घुमाने तक की आती है आवाज
वहीं हैरानी बात है कि इस कमरे में जो लोग रुके, उनको खुद की हृदयगति सुनाई देने लगी।वहीं कुछ लोगों को ब्लड फ्लो और अपनी हड्डियों के चटकने की आवाज भी स्पष्ट सुनाई दे रही थी। इतना ही नहीं इस कमरे में यदि कोई व्यक्ति अपनी गर्दन घुमाता है तब भी वह इस आवाज को भी महसूस कर सकता है। यह कमरा कंक्रीट और स्टील के 6लेयर्स से बना है। वहीं यह कमरा पास की बिल्डिंग के वातावरण से पूरी तरह अलग है। इस कमरे में स्प्रिंग्सस भी मौजूद है।
Leave a comment