Search KhabarFast

Press ESC to close

Success Story: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप....फिर टूटा दिल लेकर आदित्य ने क्रैक की UPSC; बना IAS अफसर

Success Story: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप....फिर टूटा दिल लेकर आदित्य ने क्रैक की UPSC; बना IAS अफसर

Success Story : बिहार के आदित्य पांडे की कहानी भी कुछ ऐसी है कि प्यार में धोखा मिलने के बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि एक दिन वह IAS अधिकारी बनकर दिखाएंगे। कई असफलताओं और मुश्किलों के बावजूद, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आखिरकार UPSC परीक्षा पास करके अपना सपना पूरा किया। यह सफलता की कहानी दिखाती है कि कैसे आदित्य ने अपने दर्द को अपनी ताकत में बदला और एक IAS अधिकारी बनकर खूब नाम कमाया।

शिक्षक पिता से करते थे मजाक

आदित्य पांडे बिहार के रहने वाले हैं। वह एक वीडियो में बताते हैं कि अपने तीन बहनों और एक भाई के बीच पले-बढ़े। बिहार के पटना निवासी आदित्य पांडे अपने परिवार में सबसे छोटे हैं। वह पढ़ाई से ज्यादा शरारतों के लिए पहचाने जाते थे। उनके एक शिक्षक ने मजाक में उनके पिता से कहा था कि अगर यह लड़का पढ़ाई में सफल हो गया तो वह अपनी मूंछ मुंडवा देंगे। शुरुआती पढ़ाई पटना में हुई थी लेकिन बाद में वह अपनी बहन के पास गुजरात के जामनगर चले गए।

10वीं में बना ली थी गर्लफ्रेंड

जामनगर में पढ़ाई के दौरान आदित्य ने 8वीं और 9वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया और क्लास में टॉप भी किया। लेकिन 10वीं में उनकी गर्लफ्रेंड बन गई थी, जिसका असर पढ़ाई पर पड़ा। उनका ध्यान पढ़ाई से भटक गया था और हाईस्कूल का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आया। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें वापस पटना बुला लिया ताकि वह दोबारा पढ़ाई पर ध्यान दे सकें।

Also read: Success Story : 3 बच्चों की मां ने रचा इतिहास, UPSC क्रैक कर बनी PCS अफसर

प्यार में धोखा मिलने के बाद लिया फैसला

12वीं के बाद आदित्य अंग्रेजी विषय में आगे पढ़ना चाहते थे लेकिन पिता की इच्छा पर उन्होंने इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। शुरुआत में सब ठीक चला, लेकिन फिर उनकी गर्लफ्रेंड से उनका ब्रेकअप हो गया। यह उनके लिए बेहद कठिन समय था। प्यार में धोखा मिलने के बाद उन्होंने उसे कहा कि वह IAS बनेंगे। खुद से वादा किया और UPSC परीक्षा की तैयारी को अपना लक्ष्य बना लिया।

लगातार 2 बार मिली असफलताओं

​UPSC की तैयारी के दौरान आदित्य को लगातार 2 साल असफलता मिली। 2021 और 2022 में परीक्षा पास नहीं कर पाने के कारण वह काफी तनाव में आ गए थे। नौकरी छोड़कर पूरी तरह तैयारी करने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही थी। आसपास के लोग भी ताने देने लगे थे कि वह कुछ नहीं कर पाएंगे। हालांकि आदित्य ने हार नहीं मानी और खुद पर भरोसा बनाए रखा। उन्होंने तय कर लिया था कि सफलता मिलने तक कोशिश जारी रखेंगे।

Also read: Success Story : अदिति ने दो बार क्रैक की UPSC, बनी IFS अफसर; पढ़े इनके संघर्ष की कहानी

जानें आदित्य को कैसे मिली सफलता

आदित्य ने तैयारी के दौरान सेल्फ स्टडी और टाइम मैनेजमेंट पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। उन्होंने किसी बड़ी टेस्ट सीरीज पर निर्भर रहने के बजाय इंटरनेट से सामग्री जुटाकर घर पर ही अभ्यास किया। मेन्स परीक्षा के लिए रोज आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस की। इंटरव्यू की तैयारी में उन्होंने सीमित लोगों से मार्गदर्शन लिया और मानसिक तनाव कम करने के लिए परिवार और दोस्तों का सहारा लिया। उन्होंने UPSC 2023 में ऑल इंडिया 48वीं रैंक हासिल की थी। आज वह IAS अफसर हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IAS Success Story: लाखों की नौकरी छोड़ UPSC की राह चुनी, तीसरे प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 6वीं रैंक

IAS Success Story: आमतौर पर लोग एक अच्छी नौकरी मिलने के बाद अपने करियर को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए सुरक्षित करियर और आकर्षक वेतन पैकेज तक छोड़ने का साहस दिखाते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है विशाखा यादव की, जिन्होंने लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और आखिरकार तीसरे प्रयास में देशभर में छठी रैंक हासिल कर सफलता का नया इतिहास रच दिया।

Success Story: चार बार मिली असफलता, फिर भी नहीं मानी हार; एक बहन बनी IAS तो दूसरी बनी IRS अधिकारी

Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों को ही मिल पाती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की दो बहनों की कहानी संघर्ष, धैर्य और दृढ़ संकल्प की मिसाल बनकर सामने आई है। लगातार असफलताओं का सामना करने के बावजूद दोनों बहनों ने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया। नतीजा यह रहा कि बड़ी बहन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनीं, जबकि छोटी बहन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में चयनित हुईं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast