Search KhabarFast

Press ESC to close

Success Story : अदिति ने दो बार क्रैक की UPSC, बनी IFS अफसर; पढ़े इनके संघर्ष की कहानी

Success Story : अदिति ने दो बार क्रैक की UPSC, बनी IFS अफसर; पढ़े इनके संघर्ष की कहानी

Success Story : आज हम आपको ऐसी ही कहानी बताने जा रहे है जिन्होंने कड़ी मेहनत से से पहली बार मे ही UPSC में अपने नाम का परचम लहरा दिया था। आज हम बात कर रहे है उत्तर प्रदेश की रहने वाली अदिति छपारिया की। जिन्होंने साल 2023 में उन्होंने पहली बार UPSC परीक्षा दी थी और पास हो गईं, लेकिन उन्हें जो पद उन्हे मिला इससे वे राजी नहीं हुई औ उन्होंने दोबारा UPSC एग्जाम दिया। आइए जानते हैं अदिति छपारिया की कहानी...

अदिति ने साल 2024 में दूसरी बार UPSC परीक्षा दी थी और इस बार ऑल इंडिया 97वीं रैंक हासिल की थी। आमतौर पर इतनी अच्छी रैंक मिलने के बाद कैंडिडेट्स को IAS या IPS का पद मिल ही जाता है, लेकिन अदिति को इन पदों की बजाय भारतीय विदेश सेवा यानी IFS अफसर को चुना।

Also read: Success Story: 35 परीक्षाओं में असफलता, फिर दो बार क्रैक की UPSC; यहां पढ़ें विजय की कहानी

अदिति का जन्म उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के एक जाने-माने कारोबारी परिवार में हुआ था। अदिति बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा (ISC) में उन्होंने 99।5 प्रतिशत के शानदार मार्क्स के साथ पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

DU से ग्रेजुएशन

अदिति ने गोरखपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल में कक्षा 8वीं के बाद राजस्थान के अजमेर स्थित मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। फिर अदिति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में एडमिशन लिया और यहां से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी करने का फैसला कर लिया था।

Also read: Success Story: 5 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, छठे प्रयास में IAS बनीं प्रियंका गोयल, पढ़ें इनकी कहानी

IFS अधिकारी

साल 2023 में अदिति ने पहली बार UPSC सिविल सेवा परीक्षा दी थी, जिसमें वह पास हुईं और उन्हें इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस (IRPFS) के लिए चुना गया। फिर उन्होंने अगले साल दोबारा परीक्षा दी और अपना सपना पूरा कर लिया। उन्होंने शानदार 97वीं रैंक हासिल की और IFS (भारतीय विदेश सेवा) के लिए उनका चयन हो गया।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी करने वालों के पास बचा आखिरी मौका, आज रात 11:59 बजे बंद होंगे आवेदन; ऐसे करें अप्लाई

CLAT 2027 Registration:अगर आप भी लॉ के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और देश की प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2027) के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा में 10वीं, ITI और ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए रोजगार मेले, यहां देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा सरकार बेरोजगार युवाओं को दिवाली पर रोजगार का तोहफा पहले जाओ पहले पाओ सीधा कागज लेकर जाओ बिना पेपर on the spot नोकरी शेयर जरूर करे, हरियाणा में नवंबर महीने में लगेंगे रोजगार मेले, यहां देखिये पूरे महीने की पूरी लिस्ट 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए प्राइवेट कंपनियों में नौकरी पाने का मौका

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast