Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी में अजब-गजब! जान लेने वाले गड्ढे ने महिला को दी नई जिंदगी; एक झटके में लौटीं सासें

यूपी में अजब-गजब! जान लेने वाले गड्ढे ने महिला को दी नई जिंदगी; एक झटके में लौटीं सासें

Uttar Pradesh News: आपने ये अक्सर सुना होगा की सड़क पर गड्ढे के कारण किसी की जान चली गई। नोएडा का युवराज हो या फिर जनकपुरी का कमल, दोनों की जान गड्ढे में गिरने के कारण ही गई लेकिन, अगर आपसे कोई कह दे कि सड़क के गड्ढे की वजह से किसी की जान बची तो यकीन करेंगे। एक पल के लिए इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल होगा लेकिन, ऐसा हुआ है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली-पीलीभीत हाईवे पर एक ऐसी घटना घटनी जिसे सुनकर हर कोई अचंभित रहा गया है। यहां गड्ढे के कारण एक महिला की जान बच गई।

डॉक्टरों ने छोड़ दी थी उम्मीद

दरअसल, एक महिला को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। डॉक्टरों का दावा था कि महिला कुछ ही घंटों की मेहमान है और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन घर आते समय गड्ढे के कारण ऐसा झटका लगा कि उनकी सांसें चलने लगी और शरीर में हलचल तेज हो गई। जिसके बाद दोबारा महिला को अस्पताल ले जाया गया। अब बताया जा रहा है कि दस के इलाज के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है।

क्या है पूरा मामला

पीलीभीत की रहने वाली विनीता शुक्ला न्यायिक न्यायालय के कॉपी सेक्शन में सीनियर अस्टिटेंट के पद पर कार्यरत हैं। 22 फरवरी की शाम घर का काम करते हुए उन्होंने बीपी की दवा ली थी। इसके बाद अचानक वह बेहोश हो गई। परिजन उन्हें तत्काल पीलीभीत के ही सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से हालत गंभीर होता देख दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया। हालांकि, वहां वेंटिलेटर पर रखने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ।     

गड्ढे ने किया चमत्कार

विनीता के पति कुलदीप कुमार शुक्ला भारी मन से अपनी पत्नी को एम्बुलेंस से घर वापस लेकर जा रहे थे। घर पर अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। कुलदीप के अनुसार उनकी सांसे रुक गई थी और दिल की धड़कन न के बराबर थी लेकिन, गड्ढे के एक झटके ने उनकी जिंदगी लौटा दी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें