Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC Ranking: ईशान किशन को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, संजू सैमसन ने लगाई लंबी छलांग

ICC Ranking: ईशान किशन को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, संजू सैमसन ने लगाई लंबी छलांग

ICC T20 Batsman Ranking: टी20विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ रनों का पहाड़ खड़ा किया बल्कि ठीक 2 साल बाद इतिहास को दोहराया। भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर तीसरी बार टी20 विश्व कप खिताब को अपने नाम किया।

अब टूर्नामेंट खत्म होने के बाद आईसीसी ने टी20 खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी को जबरदस्त फायदा हुआ है। ईशान किशन और संजू सैमसन को भी मेहनत का फल मिला है। दोनों खिलाड़ियों ने रैंकिंग में अपने स्थान को मजबूत किया।

अभिषेक नंबर एक पर कायम                

टी20 विश्व कप 2026 के बाद आईसीसी ने टी20 खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की है। जिसमें अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर एक पर कायम हैं। हालांकि, उन पर नंबर एक ताज खोने का खतरा मंडाराने लगा है। क्योंकि, पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच अब ज्यादा अंतर नहीं है। अभिषेक शर्मा की रेटिंग 875 की है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं। उन्होंने इस बार दो स्थानों की छलांग मारी है। उनकी रेटिंग 871 की हो गई है। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज में सिर्फ 4 अंकों का फर्क है।  

संजू सैमसन ने लगाई लंबी छलांग              

इस बार संजू सैमसन ने भी लंबी छलांग लगाई है। इस बार उन्होंने एक साथ 18 स्थानों की छलांग मारी है और वे सीधे 22 नंबर पर पहुंच गए हैं। टी20 विश्व कप 2026 में तीन मैचों में संजू ने 200  से अधिक रन जोड़े थे। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिलता नजर आ रहा है।  

साहिबजादा और साल्ट को नुकसान 

इसके अलावा पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को नुकसान हुआ है। वह दूसरे से तीसरे स्थान पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग प्वाइंट 848 है। वहीं, इंग्लैंड क फिल सॉल्ट को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 792 अंकों की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर कायम हैं। श्रीलंका के पथुम निसंका नंबर पांच पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के टीम सिफर्ट छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।            

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर को तोहफा देने की तैयारी में BCCI, 2027 विश्व कप तक की मिलेगी कमान!

Ajit Agarkar Term Could Be Extended: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है लेकिन, बीसीसीआई उन्हें इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें