Search KhabarFast

Press ESC to close

विकास की बड़ी पहल, PM मोदी ने 11,000 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- 21वीं सदी का ये समय केरलम के लिए बहुत अहम समय है

विकास की बड़ी पहल, PM मोदी ने 11,000 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- 21वीं सदी का ये समय केरलम के लिए बहुत अहम समय है

PM Modi in Keralamकेरल के एर्नाकुलम मेंप्रधानमंत्री मोदी ने केरलम के एर्नाकुलम में 11 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, "भारत आज मैन्युफैक्चरिंग का एक बहुत बड़ा हब बनता जा रहा है। एआई और सेमिकंडक्टर सेक्टर में भी देश तेजी से प्रगति कर रहा है। ऐसे कामों के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा ग्रीन और क्लीन एनर्जी की आवश्यकता है। भारत सोलर पावर के मामले में दुनिया के टॉप देशों में से एक बन चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए मेक इन इंडिया के लिए पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार बहुत आवश्यक है। आज कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन इकाई के शिलान्यास के पीछे भी यही लक्ष्य है। इस यूनिट से हर साल करीब 4 लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन होगा। आने वाले समय में ये प्लांट पैकेजिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, मेडिकल डिवाइस जैसे अनेक सेक्टर को सपोर्ट करेगा।

केरल के एर्नाकुलम में NDA की पब्लिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "केरल को केरलम के रूप में जाना जाए ये आपके दिल की आवाज थी। मुझे गर्व है कि अब पूरी देश और दुनिया इस महान राज्य को केरलम कहकर पुकार रहा है। मुझे इस बात का गर्व है कि ये ऐतिहासिक काम भी भाजपा NDA सरकार ने किया है। ये आपकी भावनाओं का सम्मान है। ये मलयालम की अद्भुत विरासत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि, "21वीं सदी का ये समय केरलम के लिए बहुत अहम समय है। ये एक ऐसा समय है जब केरलम को नया भविष्य चाहिए नई शुरूआत चाहिए। मुझे खुशी है कि केरलम की जनता ने LDF और UDF के कुचक्र से बाहर निकलने का मन बना लिया है। यहां इस विशाल जनसभा में भी यही आत्मविश्वास साफ-साफ दिख रहा है।

विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "केरलम के पास नेचर है, कल्चर है, टैलेंट है, तकनीक है और विशाल सागर का आशीर्वाद भी है। इतना सारा सामर्थ्य होने के बावजूद केरलम का विकास उस गति से नहीं हुआ जैसे होना चाहिए। कभी LDF कभी UDF सरकार के पैटर्न ने केरलम का बहुत नुकसान किया है। इन दोनों ग्रुप को लगता है कि 5-10 साल बाद उनकी ही बारी आएगी। इसलिए वे केरलम के विकास के लिए मेहनत नहीं करते। यही पैटर्न केरलम में भ्रष्टाचार का कारण है। इसलिए यहां विकास की योजनाएं रोकी जाती है।

युद्ध की हालत में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले, हरसंभव सुविधा मिले- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "वेस्ट एशिया में जो कुछ हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं लेकिन आज देश में भाजपा-NDA की सरकार है, जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ा हमने उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता है। आज भी हमारा प्रयास है कि युद्ध की हालत में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले, हरसंभव सुविधा मिले।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली नगर निगम में बड़ा बदलाव, भाजपा के प्रवेश वाही बने नए मेयर

दिल्ली नगर निगम की सियासत में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वाही को नया मेयर चुन लिया गया है।

पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने की बड़ी तैयारी, इथेनॉल ब्लेंडिंग नियमों में बदलाव का प्रस्ताव

भारत में सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast