‘हमारे प्रधानमंत्री ने समझौता किया है’ राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

‘हमारे प्रधानमंत्री ने समझौता किया है’ राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Rahul Gandhi: लोकसभा में बोलते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्पीकर की भूमिका के बारे में है। कई बार मेरा नाम लिया गया है और मेरे बारे में अजीब बातें कही गई हैं। यह सदन भारत के लोगों की अभिव्यक्ति है। यह किसी एक पार्टी को नहीं, बल्कि पूरे देश को रिप्रेजेंट करता है। हर बार जब हम बोलने के लिए उठते हैं, तो हमें बोलने से रोक दिया जाता है। पिछली बार जब मैंने बात की थी, तो मैंने हमारे PM द्वारा किए गए समझौतों के बारे में एक बुनियादी सवाल उठाया था।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अध्यक्ष की भूमिका के बारे में है। कई बार मेरा नाम लिया जा रहा है, मेरे बारे में अपमानजनक बातें कही जा रही हैं। यह सदन भारत की जनता की अभिव्यक्ति है। यह सदन किसी एक दल का प्रतिनिधित्व नहीं करता।  यह सदन पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। हर बार जब हम बोलने के लिए खड़े होते हैं, तो हमें बोलने से रोक दिया जाता है।

हमारे प्रधानमंत्री ने समझौता किया है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि पिछली बार जब मैंने बात की थी, तो मैंने हमारे प्रधानमंत्री द्वारा किए गए समझौतों के बारे में एक मूलभूत प्रश्न उठाया था। कई बार मुझे बोलने से रोका गया है। भारत के इतिहास में पहली बार नेता विपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया गया। हमारे प्रधानमंत्री ने समझौता किया है, और यह बात सभी जानते हैं।

Leave a comment