
Stone currency moves in Yap Island:अच्छी और बहुत अच्छी जिंदगी जीने के लिए रूपये अहम किरदार अदा करते है। रूपयों का सिलसिला सदियों पहले चलाया गया था। इससे आप अपने पसंद का सब कुछ खरीद सकते है अगर आपके पास पैसें है तो। भारत और अन्य देशों में कागज के नोट और सिक्के चलते है लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां आपको कुछ खरीदने के लिए पत्थर की जरूरत होगी। जी हां अब आप सोच रहे होंगे कि पत्थर को बच्चों के खिलने के काम आया है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें दुनिया में एक ऐसी जगह जहां आपको पत्थर की जरूरत पड़ेंगी।
इस जगह चलती है पत्थर की मुद्रा
दरअसल यप द्वीप (Yap Island) में पत्थर की मुद्रा चलती है। यप आईलैंड प्रशांत महासागर में स्थित है। हैरानी की बात यह है कि आज भी यप आईलैंड में पत्थर की मुद्रा चलती है।यह आईलैंड करीब 100स्क्वायर किलोमीटर में फैला है और करीबन 12हजार लोग रहते हैं। यप आईलैंड में कई छोटे-छोटे गांव हैं। यहां हर परिवार के पास पत्थर के रूप में करेंसी है। उस पत्थर के ऊपर परिवार का नाम भी लिखा है। इन पत्थर मुद्रा के बीच एक छेद होता है। पत्थर जितना भारी होता है, उसका मूल्य उतना ही ज्यादा होता है। ज्यादा और भारी पत्थर वाले परिवार को यहां अमीर माना जाता है।
वहीं पत्थर वाली इस करेंसी की शुरुआत कैसे और कब हुई इसका कोई सबूत नहीं मिलता है लेकिन माना जाता है कि पत्थर की करेंसी चलने के पीछे की वजह यप आईलैंड पर किसी बेशकीमती कच्चे माल या धातु का ना होना है। यहां सोना या कोयला भी नहीं पाया जाता है। सदियों पहले से यहां चूना-पत्थर को ही मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
मुद्रा से पहले होता था बार्टर सिस्टम का इस्तेमाल
कहा जाता है कि जब दुनिया में मुद्रा का चलन शुरू नहीं हुआ था तो लोग चीजों को खरीदने के लिए बार्टर सिस्टम (Barter System) का इस्तेमाल करते थे। बार्टर सिस्टम में सामान के बदले कोई उतनी ही वैल्यू रखने वाला सामान दिया जाता था। अगर किसी को बकरी खरीदनी है तो उसको उसके बदले भेड़ या अन्य सामान देना होता था।
Leave a comment