17 साल की रूसी खिलाड़ी ने जीता इंडियन वेल्स का खिताब, एरिना सबालेंका को हराकर बनी बिजेता

17 साल की रूसी खिलाड़ी ने जीता इंडियन वेल्स का खिताब, एरिना सबालेंका को हराकर बनी बिजेता

Indian Wells: महिला टेनिस में रूस की 17साल की खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर-1खिलाड़ी एरिना सबालेंका को इंडियन वेल्स के फाइनल में हरा दिया है। बता दें, मीरा ने तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन को 2-6, 6-4, 6-3से हराया है।

17साल की खिलाड़ी ने जीता डब्ल्यूटीए

दरअसल, कल रविवार को इंडियन वेल्स फाइनल में दुनिया की नंबर-1खिलाड़ी एरिना सबालेंका को महिला टेनिस में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें हराने वाली रूस की 17साल की खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा थी। माइरा ने लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीए 1000स्तर के टूर्नामेंट को जीता है। इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की पहली महिला फाइनलिस्ट भी बनीं।

जीतने पर क्या बोली मीरा एंड्रीवा?

महिला टेनिस की सबसे बड़ी खिलाड़ी को हराने के बाद  मीरा एंड्रीवा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मुझमें इतना आत्मविश्वास कैसे आया? माइरा एंड्रीवा ने आगे कहा 'मैं बस यही सोच रही थी कि मैं टाईब्रेक खेलूं, जैसे यह मेरी लाइफ का आखिरी टाईब्रेक हो।'

एरिना सबालेंका का खराब प्रदर्शन

महिला टेनिस की सबसे महान खिलाड़ी एरिना सबालेंका का इस साल खराब प्रदर्शन रहा। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया। लेकिन यहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

मीरा एंड्रीवा को मिले कई मौके

वहीं, अब अगर रूसी खिलाड़ी की बात करें तो एरिना सबालेंका के खराब प्रदर्शन का फायदा मीरा एंड्रीवा को मिला। जिसकी वजह से रूसी खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने इंडियन वेस्स के फाइनल में सबालेंका को हरा दिया। बता दें, एंड्रीवा 17 साल की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में नंबर 1 और नंबर 2 महिला खिलाड़ियों को हरा दिया है। इसी के साथ रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा के बाद किसी महिला को फाइनल में हराकर डब्ल्यूटीए ट्रॉफी जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बन गई हैं।

Leave a comment