Search KhabarFast

Press ESC to close

LPG सप्लाई पर अफवाहों के बीच नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान, बोले- घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य

LPG सप्लाई पर अफवाहों के बीच नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान, बोले- घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य

HARYANA NEWSLPG गैस की आपूर्ति बाधित होने की खबरों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा किपिछले कुछ दिनों से मिडिल ईस्ट में चल रही युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण घरेलू LPG गैस की आपूर्ति बाधित होने की अफवाहें सोशल मीडिया के माध्यम से और अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि हरियाणा में घरेलू LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध है।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि तेल कंपनियों ने हमें आश्वस्त किया है कि राज्य में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और गैस की आपूर्ति निरंतर प्राप्त हो रही है। कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति में हमने आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने की व्यवस्था की है। मैं हरियाणा की जनता से अपील करता हूं कि अफवाहों पर विश्वास ना करें। राज्य सरकार पूरी तरह से सतर्क है।

सीएम की अपील

सीएम नायब सैनी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए इन अफवाहों से बचने की सलाह दी है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क और हर घर तक घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast