Search KhabarFast

Press ESC to close

अभिषेक शर्मा बने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ इतनी गेंदों में हासिल किया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा बने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ इतनी गेंदों में हासिल किया रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा मैदान पर खेले जा रहे टी20सीरीज के पांचवें मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। जैसे ही उन्होंने अपनी पारी का 11वां रन पूरा किया, वह टी20इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस रिकॉर्ड को पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड के नाम था, जिन्होंने 569गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं अभिषेक शर्मा ने इसे सिर्फ 528 गेंदों में पूरा कर लिया।

रिकॉर्डधारी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

अब टी20इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 1000रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है:

अभिषेक शर्मा (भारत) – 528गेंद

टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया) – 569गेंद

सूर्यकुमार यादव (भारत) – 573गेंद

फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) – 599गेंद

इसके साथ ही अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 27पारियों में 1000रन पूरे किए थे। अभिषेक ने यह उपलब्धि 28पारियों में हासिल की है।

2025में शानदार फॉर्म

साल 2025 में अभिषेक शर्मा का बल्ला लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने टीम को तेज शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाई है और अब उनका नाम टी20 इंटरनेशनल इतिहास के सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दर्ज हो गया है। फैंस के लिए यह एक बड़ा उत्सव का मौका है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट ने एक नए स्टार को जन्म दिया है, जो कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसी धाकड़ बल्लेबाजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरमनप्रीत कौर का धमाका, 37 की उम्र में ठोका 8वां शतक, तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

IND W vs ZIM W:भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय घर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

लाहौर में हरी नहीं, गुलाबी जर्सी में उतरी पाकिस्तान की टीम, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

PAK vs SA Pink Jersey:लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे रोमांचक वनडे ट्राई-सीरीज मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक नए अवतार में नजर आई। अपनी पारंपरिक हरी जर्सी को छोड़कर पाकिस्तानी खिलाड़ी गुलाबी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? माही ने खुद दिया बड़ा अपडेट, दिसंबर से पहले होगा फैसला

MS Dhoni IPL 2027 Update: आईपीएल 2027 में महेंद्र सिंह धोनी खेलते नजर आएंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैंस को अभी थोड़ा इंतजार

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast