Search KhabarFast

Press ESC to close

33 साल की उम्र में वनडे डेब्यू कर सकता है ये मिस्ट्री स्पिनर? T20 में तबाही मचाने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी से पहले झटके 5 विकेट

33 साल की उम्र में वनडे डेब्यू कर सकता है ये मिस्ट्री स्पिनर? T20 में तबाही मचाने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी से पहले झटके 5 विकेट

India Squad for 2025 Champions Trophy, Varun Chakravarthy: भारत की क्रिकेट टीम के लिए 2025चैंपियंस ट्रॉफी अगले महीने खेली जाएगी, लेकिन BCCI ने अभी तक टीम का एलान नहीं किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 11जनवरी को टीम का एलान किया जाएगा। इस बीच, टीम चयन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट में यह खबर आई है कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और 2025चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में मौका मिल सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन

2025चैंपियंस ट्रॉफी से पहले, भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह कंफर्म हो चुका है कि जो टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी, वही टीम चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेलेगी। खबरें हैं कि आईपीएल और टी20इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती को अब वनडे टीम में जगह मिल सकती है।

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

वरुण चक्रवर्ती ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने घरेलू वनडे टूर्नामेंट के दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के लिए खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ 9ओवर में 52रन देकर 5विकेट झटके। विजय हजारे ट्रॉफी में वरुण चक्रवर्ती ने अब तक 6मैचों में 18विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड बना लिया है।

टी20में तबाही मचाने वाले है वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती ने टी20फॉर्मेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20सीरीज में चार मैचों में 12विकेट झटके, जिसमें एक मैच में 5विकेट भी शामिल थे। टी20इंटरनेशनल के 13मैचों में उनके नाम 19विकेट हैं। इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने 83बल्लेबाजों को आउट किया है। उनकी मिस्ट्री स्पिन के खिलाफ रन बनाना मुश्किल हो जाता है।

इस बेहतरीन प्रदर्शन के कारण वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। उन्हें आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का अच्छा मौका मिल सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में एक और रोमांचक दिन देखने को मिला, जिसमें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और अपनी टीम को उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनकी पहली और दमदार जीत थी।

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक एंट्री, नॉकआउट में पहुंचे स्विट्जरलैंड और कनाडा

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में बड़ा उलटफेर और ऐतिहासिक पल देखने को मिला हैं। साउथ अफ्रीका, स्विट्जरलैंड और कनाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ़ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका, जिसे ‘बाफ़ाना बाफ़ाना’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपने आखिरी ग्रुप मैच में साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचकर इतिहास रच दिया। टीम ग्रुप A में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और इस उपलब्धि के साथ वह नॉकआउट में पहुंचने वाली सातवीं अफ्रीकी टीम बन गई है।

ICC रैंकिंग में जो रूट फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज, मैट हेनरी ने बुमराह की बराबरी की

ओवल में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला के दूसरे मैच के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast