Search KhabarFast

Press ESC to close

'हम खेलने को तैयार...', T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान बायकॉट पर सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन

'हम खेलने को तैयार...', T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान बायकॉट पर सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन

Suryakumar Yadav Reaction on Pakistan Boycott: T20वर्ल्ड कप 2026में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, जबकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ-साफ कहा है कि भारत खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है और टीम की कोलंबो के लिए फ्लाइट बुक हो चुकी है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में कैप्टंस डे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा 'हमारा माइंडसेट बिल्कुल क्लियर है। हमने मैच खेलने से मना नहीं किया है। मना तो उन्होंने किया है। आईसीसी ने फिक्स्चर दिया है। हमारी कोलंबो की फ्लाइट बुक है, हम तो जा रहे हैं। बाकी वहां पहुंचकर देखेंगे।'

सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के फैसले पर अफसोस जताते हुए कहा कि यह उनके नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि एशिया कप में दोनों टीमों ने तीन बार न्यूट्रल वेन्यू पर मुकाबला किया था और अगर मौका मिला तो कोलंबो में फिर खेल सकते हैं। लेकिन पाकिस्तान के इस कदम से ICC नियमों के तहत उन्हें पॉइंट्स फॉरफिट, जुर्माना या प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है।

पाकिस्तान ने मैच से किया बहिष्कार

बता दें, T20वर्ल्ड कप 2026का आयोजन भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से हो रहा है। भारत-पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज मैच 15फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना तय है। लेकिन पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को इस मैच में हिस्सा न लेने का निर्देश दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस फैसले की पुष्टि की है और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है कि टीम सरकार के निर्देशों का पालन करेगी।

पाकिस्तान के इस बहिष्कार के पीछे का कारण बांग्लादेश के साथ एकजुटता बताया जा रहा है। दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद ICC ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल किया। ऐसे में पाकिस्तान का कहना है कि वह बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। इसके बाद से क्रिकेट जगत में हलचल मची हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर विराट ने क्या कहा, आलोचकों को सधे अंदाज में दिया जवाब

IPL 2026: आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने पहले ही मैच में अर्धशतक लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। लेकिन अब उनको विदेशी खिलाड़ी कहा जाने लगा है। जिसपर विराट ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही आलोचकों को जवाब दिया है।

श्रेयस अय्यर ने दो मैच में की एक ही गलती, साथी खिलाड़ी का भी हुआ नुकसान; अब मंडाराया बैन होने का खतरा!

IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर वहीं गलती दोहराई, जो उन्होंने पहले मैच में की थी। पंजाब भले ही दूसरा मुकाबला भी जीत गई लेकिन, अय्यर एक की एक गलती पूरी टीम पर भारी पड़ गई। स्लो ओवर रेट के कारण फिर से अय्यर पर जुर्माना लगाया गया।

IPL 2026: 'मेरे खिलाफ उनका कोई एजेंडा है', किस पर आग बबूला हुए अजिंक्य रहाणे

Rahane Lashesh Out:आईपीएल 2026में कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम पहला दो मैच हार चुकी है। 2अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ भी कोलकाता को हार का

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast