Search KhabarFast

Press ESC to close

वेंटिलेटर पर पहुंचे रिंकू सिंह के पिता...T20 WC को बीच में छोड़ घर लौटे स्टार क्रिकेटर, क्या टूर्नामेंट में करेंगे वापसी?

वेंटिलेटर पर पहुंचे रिंकू सिंह के पिता...T20 WC को बीच में छोड़ घर लौटे स्टार क्रिकेटर, क्या टूर्नामेंट में करेंगे वापसी?

Rinku Singh's Father Health: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने ICC T20वर्ल्ड कप 2026को बीच में छोड़कर अचानक घर लौट आए हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके पिता खानचंद सिंह की हालत गंभीर हो गई है और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। रिंकू 24फरवरी की सुबह चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जहां वे परिवार के साथ हैं।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर रिंकू सिंह के पिता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता पिछले एक साल से ज्यादा समय से स्टेज-4लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। यह फैमिली इमरजेंसी इतनी गंभीर है कि रिंकू ने टीम इंडिया के साथ चेन्नई में चल रहे अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया और तुरंत घर लौट आए।

क्या T20वर्ल्ड कप के बाकी मैच खेलेंगे?

बता दें, T20वर्ल्ड कप 2026में भारत सुपर-8स्टेज में है। टीम का अगला मुकाबला 26फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ है, जो मस्ट-विन मैच माना जा रहा है। रिंकू सिंह के इस मुकाबले में उपलब्ध होने पर स्थिति अभी साफ नहीं है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वे इस मैच से चूक सकते हैं, क्योंकि पिता की स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है और परिवार को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

मालूम हो कि रिंकू सिंह T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिनिशर की भूमिका में अहम रहे हैं। उन्होंने अब तक के मैचों में फिनिशिंग टच देने की कोशिश की है, लेकिन उनकी अनुपस्थिति से टीम की बैटिंग बैलेंस पर असर पड़ सकता है। हालांकि, BCCI ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि रिंकू टीम का हिस्सा बने हुए हैं और स्थिति सुधरने पर वे वापस जुड़ सकते हैं। हालांकि, फिलहाल उनका फोकस परिवार पर है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अफगानिस्तान के बाद जापान के खिलाफ भी सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, प्लेइंग इलेवन से बाहर होने की वजह आई सामने!

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। चर्चा की वजह से लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब जापान के खिलाफ भी एकमात्र टी20 मैच में उन्हें मौका नहीं दिया गया।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

जापान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

India Womens Team Wins Gold Medal: जापान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत का परचम लहराया है। भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों के भारी-भरकम अंतर से हराया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast