Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेररिज्म नेटवर्क का खुलासा, ATS ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Haryana News: अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेररिज्म नेटवर्क का खुलासा, ATS ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Haryana news: हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेररिज्म नेटवर्क से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा किया है। ATS की कार्रवाई में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर एक XUV, एक स्कॉर्पियो, एक मोटरसाइकिल, अमेरिका निर्मित पिस्टल, 30 बोर पिस्टल, 3 कैश काउंटिंग मशीन, 5 मोबाइल फोन, 12 जिंदा राउंड और 529 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद की गई है। ATS के मुताबिक, यह उसका पहला मामला है जिसे सफलतापूर्वक सुलझाया गया है।

एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि 13 सितंबर की अलसुबह पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में फायरिंग की घटना सामने आई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। फायरिंग की घटना में एक युवती घायल हुई थी, जिसका उपचार कराया गया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि पांच युवक दो अलग-अलग गाड़ियों में क्लब पहुंचे थे। क्लब में शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया, जिसके बाद एक आरोपी ने गाड़ी से पिस्तौल निकालकर दो राउंड फायर कर दिए, जिससे एक युवती घायल हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया।

7 आरोपी गिरफ्तार, मौके से 3 आरोपी काबू

एसपी ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 3 आरोपियों को घटना के समय मौके से ही काबू किया गया, एक अन्य आरोपी को एसएएस नगर से तथा 3 आरोपियों को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है। शुरुआत में हुई गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एक कैश काउंटिंग मशीन भी बरामद की गई| पूछताछ और तकनीकी जांच में आरोपियों के अंतर्राष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े होने के महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए। जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क के कुछ हैंडलर विदेश, विशेषकर अमेरिका में बैठे हैं, जो आरोपियों को रहने की जगह ,वाहन और रूपये उपलब्ध करवाते है ताकि हथियार और नशीले पदार्थों एवं ड्रग्स मनी को हैंडलर द्वारा दी गई लोकेशन पर तस्करी कर सके। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को स्थानांतरित की गई।

तकनीकी जांच से खुली नेटवर्क की कड़ियां

तकनीकी जांच के आधार पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। एटीएस की तकनीकी जांच के दौरान हथियार उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच के आधार पर नेटवर्क में इंटरमीडियरी की भूमिका निभाने वाले एक आरोपी को 19 सितंबर को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।

529 ग्राम चिट्टा हेरोइन और हथियार बरामद

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक सुनसान स्थान पर अपनी मोटरसाइकिल में छिपाकर रखी गई 529 ग्राम चिट्टा हेरोइन की खेप बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी के अड्डे से तलाशी के दौरान एक 30 बोर पिस्टल, 3 लाइव राउंड तथा कैश काउंटिंग मशीन भी बरामद की गईं। बरामद मादक पदार्थ के संबंध में एटीएस द्वारा अलग से मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर उसके अन्य साथियों और वारदात में प्रयुक्त दूसरी गाड़ी के संबंध में भी कार्रवाई की गई। लुधियाना में दबिश देकर स्कॉर्पियो गाड़ी, एक कैश काउंटिंग मशीन सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए। सभी आरोपियों के मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

ड्रोन से आने वाली नारको और हथियारों की खेप पहुंचाते थे आरोपी

एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक अंतर्राष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे। यह नेटवर्क सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से पहुंचने वाली मादक पदार्थों की खेप, हथियारों तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री को निर्धारित ठिकानों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय हैंडलरों का इस्तेमाल करता था। नेटवर्क से जुड़े लोगों को इसके लिए वाहन और धनराशि उपलब्ध कराई जाती थी। उन्होंने बताया कि एटीएस द्वारा पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन, फाइनेंशियल ट्रेल, हथियारों एवं मादक पदार्थों के स्रोत तथा विदेशों में बैठे हैंडलरों से संपर्क की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। मामले में आगे भी अन्य गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:SC-ST एक्ट के लंबित मामलों पर CM धामी सख्त, समयबद्ध निस्तारण और राहत भुगतान के दिए निर्देश

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति की बैठक केवल औपचारिक समीक्षा तक सीमित न रहे, बल्कि अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति

Haryana News: एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव- खेल मंत्री गौरव गौतम

Haryana News: जापान में चल रहे एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी अपनी मेहनत, प्रतिभा और जज्बे के दम पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों से पूरे हरियाणा में उत्साह और गर्व का माहौल है।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता..शिमला चोरी केस में उत्तराखंड से 4 आबकारी कर्मी गिरफ्तार, कार से नकदी और गहने बरामद

हिमाचल प्रदेश के शिमला में दर्ज चोरी के एक मामले की जांच में उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऊधम सिंह नगर जिले से आबकारी विभाग के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast