Search KhabarFast

Press ESC to close

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

Asian Games 2026: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 81 रन पर ऑलआउट हो गई।

शेफाली वर्मा ने जड़ा शानदार शतक

भारत की जीत की सबसे बड़ी स्टार शेफाली वर्मा रहीं। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। अपनी पारी में शेफाली ने 9 छक्के और 3 चौके लगाए। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है। उनके शानदार प्रदर्शन से भारत ने बांग्लादेश के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा। शेफाली को दूसरे छोर से स्मृति मंधाना का अच्छा साथ मिला। स्मृति ने 19 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके लगाए।

भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को समेटा

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने लगातार विकेट गंवाए और बड़े लक्ष्य के दबाव से बाहर नहीं निकल सकी। दिलारा अख्तर ने 23 गेंदों पर 27 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए। श्री चरणी को दो विकेट मिले, जबकि क्रांति गौड़ और श्रेयंका पाटिल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। बांग्लादेश की टीम 81 रन पर सिमट गई और भारत ने 114 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अब श्रीलंका से गोल्ड के लिए मुकाबला

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरे एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बनाई है। अब 22 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। भारत ने हांगझोउ एशियन गेम्स 2022 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। अब एक बार फिर दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 22 सितंबर को ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला खेला जाएगा।

Also read: Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast