IND vs PAK Colombo Weather: IND vs PAK मैच पर मौसम की नजर, बारिश से बिगड़ सकता है पूरा खेल

IND vs PAK Colombo Weather: IND vs PAK मैच पर मौसम की नजर, बारिश से बिगड़ सकता है पूरा खेल

IND vs PAK Colombo Weather Alert: भारत-पाकिस्तान के बीच T20विश्व कप 2026का महामुकाबला आज 15फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन मौसम विभाग की रिपोर्ट्स ने मैच पर बड़ा खतरा मंडरा दिया है। श्रीलंका के मौसम विभाग के अनुसार, कोलंबो में दिन भर बारिश और गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है, जिससे मैच में देरी, छोटा होना या पूरी तरह रद्द होने का खतरा बना हुआ है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7बजे (स्थानीय समय 6:30बजे टॉस) शुरू होगा, लेकिन बारिश का असर मैच के मजेदार अनुभव को किरकिरा कर सकता है।

कोलंबो में मौसम का हाल

श्रीलंका के मौसम विभाग की मानें तो दिन में बारिश की संभावना 90-96%है। इसके अलावा सुबह से शाम तक स्टेडी शावर और थंडरस्टॉर्म की उम्मीद जताई गई है। सुबह 9-11बजे तक 33-64%, दोपहर 12-2बजे तक 49-61%, शाम 5बजे 63%बारिश की संभावना है। वहीं, मैच शुरू होने के समय यानी 7बजे संभावना 9%तक गिर सकती है। लेकिन दिन भर की बारिश से आउटफील्ड गीला रह सकता है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 30-31°C और न्यूनतम 23-24°C रहेगा। श्रीलंका मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की चेतावनी दी है, जो अनसीजनल बारिश ला सकता है।

मैच पर क्या असर पड़ सकता है?

ग्रुप स्टेज मैच होने के कारण कोई रिजर्व डे नहीं है। अगर मैच पूरी तरह धुल जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1अंक मिलेंगे। इसके अलावा अगर बारिश से मैच छोटा होता है, तो कम से कम 5-5ओवर खेलने पर रिजल्ट निकलेगा, वरना वॉशआउट हो जाएगा। 

दोनों टीमों की तैयारी

भारत और पाकिस्तान दोनों ने मौसम की अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए तैयारी की है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम मौसम पर कंट्रोल नहीं कर सकती, लेकिन प्लान बी तैयार है। तो वहीं, पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने भी छोटे मैच या प्रभावित गेम के लिए तैयार होने की बात कही। दोनों टीम ग्रुप A में 4-4 अंक के साथ टॉप पर हैं, इसलिए यह मैच ग्रुप टॉपर्स तय करने में अहम है।

Leave a comment