
DC vs MI WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025का फाइनल मुकाबला कल मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 8रनों से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई ने एक बार फिर WPL का खिताब अपने नाम किया।
बता दें, वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025का फाइनल मुकाबला कल शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20ओवर में सात विकेट खोकर सिर्फ 149रन बनाए। तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 9विकेट खोकर सिर्फ 141रन ही बना सकी।
6ओवर में दो विकेट का नुकसान
दरअसल, बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत धीमी रही। टीम ने 6ओवर में दो विकेट के नुकसान पर सिर्फ 20रन ही बनाए थे। लेकिन हरमनप्रीत ने सदरलैंड की गेंद पर पुल शॉट लगाकर अच्छी शुरुआत की। इसी क्रम में टीम की कैप्तान ने बाएं हाथ की स्पिनर जोनासेन की गेंद पर 3चौके भी लगाए।
इसके अलावा हरमनप्रीत और साइवर ब्रंट की जोड़ी ने 10ओवरों में 89रन बनाए। वहीं, हरमनप्रीत ने 44गेंद में 9चौके और 2छक्के भी जडे। नैट साइवर ब्रंट ने 30रन देकर तीन विकेट लिए। लेकिन इसके बाद बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरानी ने साइवर ब्रंट को स्क्वायर लेग पर कैच करा दिया। जो स्लॉग स्वीप करने की कोशिश में पवेलियन पहुंच गई। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 149रन बनाए।
कैसा रहा दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन?
150रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली ने महज 44के स्कोर पर 4विकेट गंवा दिए। कप्तान मेग लैनिंग 13और शेफाली वर्मा सिर्फ चार रन बनाकर ही पवेलियन पहुंच गई। वहीं, जेस जोनासन ने सिर्फ 13रन बनाए। साइका इशाक ने आठवें ओवर में एनाबेल सदरलैंड (02) की पारी खत्म की इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने अपना चौथा विकेट 44रन पर गंवाया।
इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने 21 गेंदों में चार चौके लगाकर 30 रनों की पारी खेली। लेकिन केर ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर 66 रन पर दिल्ली का पांचवां विकेट हासिल किया। तो वहीं, सारा ब्राइस भी 5 रन बनाकर आउट हुईं। फिर मैदान में उतरी मारिजन कप ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। उन्होंने 5 चौक और 2 छक्के लगाए। लेकिन 18वें ओवर में नैट साइवर ब्रंट ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने 141 रन बनाए।
Leave a comment