Search KhabarFast

Press ESC to close

Pitru Paksha 2025: 7 या 8 कब से शुरू होंगे पितृ पक्ष? जानिए श्राद्ध की 16 तिथियां और उनके महत्व

Pitru Paksha 2025: 7 या 8 कब से शुरू होंगे पितृ पक्ष? जानिए श्राद्ध की 16 तिथियां और उनके महत्व

Pitru Paksha 2025 Date: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह 15दिन की अवधि, जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहते हैं, भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होती है। इस दौरान तर्पण और श्राद्ध जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं, जो पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक हैं। मान्यता है कि इस समय किए गए कर्म पितरों को मुक्ति दिलाते हैं। साथ ही, पितृ पक्ष में मांगलिक कार्य जैसे विवाह या गृह प्रवेश करना अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह समय पूरी तरह पितरों की पूजा को समर्पित है। इस वर्ष पितृ पक्ष 7 सितंबर 2025, रविवार से शुरू होगा और 21सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ समाप्त होगा।

पितृ पक्ष 2025की प्रमुख तिथियां

वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा 7 सितंबर 2025 को रात 1:41 बजे शुरू होगी और रात 11:38 बजे समाप्त होगी, जिसके साथ पितृ पक्ष का आरंभ होगा। इस अवधि में प्रत्येक तिथि का विशेष महत्व है। पूर्णिमा श्राद्ध 7 सितंबर को, प्रतिपदा श्राद्ध 8 सितंबर को, और द्वितीया श्राद्ध 9सितंबर को होगा। इसी तरह, तृतीया और चतुर्थी श्राद्ध 10 सितंबर, पंचमी और महाभरणी 11सितंबर, षष्ठी 12 सितंबर, सप्तमी 13 सितंबर, अष्टमी 14 सितंबर, नवमी 15 सितंबर, दशमी 16 सितंबर, एकादशी 17 सितंबर, द्वादशी 18 सितंबर, त्रयोदशी और माघ श्राद्ध 19 सितंबर, चतुर्दशी 20 सितंबर और अंत में सर्वपितृ अमावस्या 21 सितंबर को होगी।

श्राद्ध का उचित समय और विधि

पितृ पक्ष में श्राद्ध के लिए दोपहर का समय सबसे शुभ माना जाता है। इस दौरान तर्पण, गरीब ब्राह्मणों को भोजन और दान-दक्षिणा दी जाती है। कुतुप और रौहिण मुहूर्त को श्राद्ध के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। साथ ही, कौवे, गाय, कुत्ते और चींटियों को भोजन अर्पित करना भी जरूरी है, क्योंकि इन्हें पितरों का प्रतीक माना जाता है। यह समय न केवल पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि उनकी आत्मा की शांति के लिए किए गए कार्यों से आध्यात्मिक पुण्य भी प्राप्त होता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HOROSCOPE TODAY 26 JULY 2026, AAJ KA RASHIFAL: ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार और परिवार में मिलेंगे ये संकेत

HOROSCOPE TODAY 26 JULY 2026, AAJ KA RASHIFAL: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानी 26 जुलाई 2026, रविवार कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के मुताबिक वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, जबकि कर्क राशि वाले जातक उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। नौकरी, व्यापार, परिवार और आर्थिक मामलों में आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा और आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

HOROSCOPE TODAY 27 JULY 2026, AAJ KA RASHIFAL: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी

HOROSCOPE TODAY 27 JULY 2026, AAJ KA RASHIFAL: राशिफल के मुताबिक,  आज सोमवार का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। ऊर्जा, आत्मविश्वास और मानसिक शांति बनी रहेगी, जिससे कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। वहीं मकर राशि के जातकों को आलस्य और सुस्ती का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए जरूरी कार्यों में लापरवाही से बचें। साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल और जानें आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

Horoscope Today 28 July 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 28 July 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानी 28 जुलाई 2026, मंगलवार कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल के मुताबिक मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे, जिससे कामों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। वहीं मकर राशि के जातकों को आज आलस्य से बचने की जरूरत है और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast