महिला बॉस ने कर्मचारियों को चौंकाया, क्रिसमस बोनस का अमाउंट सून कर्मचारी हुए बेहोश!

महिला बॉस ने कर्मचारियों को चौंकाया, क्रिसमस बोनस का अमाउंट सून कर्मचारी हुए बेहोश!

नई दिल्लीवैसे तो हम सभी का अपनी-अपनी नौकरीयों में इंक्रीमेंट या बोनस मिला ही होगा। लेकिन जरा सोचीयें अगर आपको बोनस में 80 लाख मिल जाए। इसी कड़ी में एक महिला बॉस ने अपने कर्मचारियों को तगड़ा बोनस देकर चौंका दिया। उन्होंने एक मीटिंग में बोनस देने का ऐलान किया। क्रिसमस के मौके पर उन्होंने अपने 10 कर्मचारियों को 80-80 लाख रुपये से अधिक दिए हैं। बॉस की इस दरियादिली की अब चर्चा हो रही है।

क्यों दिया बोनस इतना बड़ा अमाउंट

इस महिला बॉस का नाम गीना राइनहार्ट है। ऑस्ट्रेलियाई अरबपति राइनहार्ट, Hancock Prospecting नाम की माइनिंग और एग्रीकल्चरल कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, राइनहार्ट 34 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर शख्सियत हैं। गीना राइनहार्ट ने हाल ही में अपनी एक कंपनी के 10 कर्मचारियों को अचानक से बोनस देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने प्रत्येक को 82-82 लाख रुपये बोनस के रूप में दिए हैं। इसे 'क्रिसमस बोनस' बताया गया है।

आपको बता दें कि, इससे पहले राइनहार्ट ने अपने कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण घोषणा के लिए तैयार रहने के लिए कहा था। लेकिन तब उन्होंने बोनस देने या किसी अन्य प्रकार का सरप्राइज देने की बात नहीं कही थी। ऐसे में जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम बोनस में देने की बात कही तो कर्मचारी हैरान रह गए। बताया गया कि राइनहार्ट ने कंपनी की मीटिंग बुलाई और एकाएक कर्मचारियों के सामने कहा कि वो 10 नामों को बुलाने जा रही हैं। इन नामों को 100,000 डॉलर (करीब 82 लाख रुपये) का क्रिसमस बोनस प्राप्त होगा। ये सुनते ही लोग हैरान रह गए। बोनस पाने वालों में से एक कर्मचारी तो केवल तीन महीने पहले ही कंपनी में काम करने आया था।

Leave a comment