
Spain New Application: अब तक आपने कई तरह के ऐप के बारे में सुना होगा।ऑनलाइन पेमेंट ऐप, खाने के अलग अलग ऐप और भी कई ऐप जो आपके काम को आसान बनाता है। लेकिन स्पेन एक ऐप लॉच करने जा रहा है। जिससे पत्नियां अपने पति के घर के कामों पर नजर रख सकेंगी। स्पेन सरकार इस ऐप के लिए 2 करोड़ रुपये तक खर्च कर रही है। यह ऐप पत्नियों को बताएगा कि उनके पति घर के काम में कितना समय दे रहे हैं। यह ऐप लाने का मकसद महिला-पुरुषों के बीच घर के काम का बंटवारा करना है।
कौन मेंबर दे रहा कितना वक्त
ऐप यह भी ट्रेस करेगा कि घर का कौन मेंबर काम में कितना वक्त दे रहा है। हालांकि यह ऐप काम कैसे करेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐप लॉन्च होने के बाद स्पेनम महिला-पुरुष के घरेलू काम को मॉनिटर करने वाला पहला देश होगा। स्पेन की जेंडर इक्वॉलिटी मिनिस्टर एंजेला रोड्रिग्ज ने बताया कि ऐप इसी साल गर्मियों में लॉन्च करने की प्लानिग हैं। यह ऐप घर को बेहतर तरीके से चलाने में मदद करेगा।मिसाल के तौर पर किचन साफ करने में 20मिनट लग सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि किसी को वॉश-अप लिक्विड खरीदना याद है या उसने शॉपिंग लिस्ट बनाई है।इससे घर पर बेटे, बेटी, पिता, मां या पति-पत्नी के बीच काम साझा करने के लिए किया जा सकता है। अभी इन लोगों में काम के बंटवारे में बड़ी असमानता देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि हम महिलाएं, पुरुषों की तुलना में घरेलू कामों में अधिक समय देती हैं।
मार्च में स्पेन लाया था लैंगिक समानता कानून
एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि स्पेन सरकार का यह ऐप घर के आसपास महिलाओं के न गिने जाने वाले कामों के साथ-साथ ‘मानसिक भार’ भी सामने लाएगा। देश में महिलाओं को सशक्त बनाने और जेंडर इक्वॉलिटी दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।बताते चलें, इसी साल मार्च में स्पेन लैंगिक समानता कानून लेकर आया है। इसके तहत कार्पोरेट बोर्ड में कम से कम 40% महिलाओं का होना जरूरी है। साथ ही कैबिनेट में भी महिलाओं का कोटा निर्धारित किया गया। संसद के निचले सदन में 44% और उच्च सदन में महिलाओं का कोटा 39% रखा गया है।
Leave a comment