
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के राई में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिला के कोर्ट की धरती गोलियों की गूंज से दहल उठी। जिसके चलते आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल गांव की युवती से प्रेम विवाह करना युवक को महंगा पड़ गया है। युवक को ऐसी सजा मिली, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। कोर्ट में पत्नी की हत्या की गवाही देने आए पति को अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून दिया।
आपको बता दें शुक्रवार सुबह सवा दस बजे सोनीपत के कोर्ट में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक पत्नी की हत्या के मामले में कोर्ट में गवाही देने आया था। जिसे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गए। गौरतलब है कि मुकीनपुर निवासी वेदप्रकाश ने 4 नवंबर 2020 को गांव की 18 वर्षीय युवती कनिका से मेरठ के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। लेकिन परिजन शादी से नाखुश थे। 6 जुलाई को युवती के पिता विजयपाल ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए घर पर बुलाया। और उस दिन के बाद वेद की पत्नी लापता हो गई। वहीं इससे पहले कनिका को भी मौत का आभास हो गया था। उसने मरने से पहले एक वीडियो बना कर अपने पति वेदप्रकाश को भेजा था, जिसमें कहा था कि उसकी हत्या की जा सकती है। और फिर वहीं हुआ जिसका कनिका को डर था।
कनिका के पति ने उसके लापता होने की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी और इसका आरोप कानिका के पिता पर लगाया था। जिसके बाद पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी सचाई सामने आ गई और पिता ने कबुल लिया कि बेटी की हत्या उसी ने की है। वहीं वेद शुक्रवार को कोर्ट में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में चल रहे केस में पेशी पर आया था। इससे पहले कि वह कोर्ट पहुंचता, एक बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उसको गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने वेद का शव नागरिक अस्पताल में भेजवा दिया है।
Leave a comment