
Congress New Headquarter: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के नए मुख्यालय नया पता 'इंदिरा गांधी भवन' 9ए, कोटला रोड होगा। यह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर है।
बता दें, 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी द्वारा इसकी आधारशिला रखी गई थी। जो अब 15 साल बाद यह भवन तैयार हुआ है। इस उद्घाटन समारोह में पार्टी के शीर्ष नेता जैसे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित 400 से अधिक नेताओं की उपस्थिति रहने वाली है।
कांग्रेस का नया पता
पार्टी के मुताबिक 9ए, कोटला रोड, नई दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी भवन को पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। जिसमें प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक गतिविधियों का समर्थन करने के लिए आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा गांधी भवन 252 करोड़ की लागत से बना है। ये 80 हजार वर्गफीट का बना है।
बता दें, कांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय पिछले कई वर्षों से बन रहा था और अब इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस दफ्तर के नक्शे को अंतिम रूप देने से लेकर रंग-रोगन, तस्वीरें, पर्दे और फर्नीचर तक के चयन में भाग लिया है। शुरुआत में प्रशासन, लेखा और कुछ अन्य कार्यालय नए भवन में स्थानांतरित होंगे। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई तथा पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के कार्यालय भी नए परिसर में स्थानांतरित होने की संभावना है।
भाजपा की वजह बदला पता
भाजपा की वजह से दूसरी बार एंट्री पॉइंट बदला कांग्रेस के नए ऑफिस का मेन एंट्रेंस बदल सामने नहीं बल्कि पीछे के दरवाजे से है। इसकी वजह भाजपा है। दरअसल, ऑफिस का फ्रंट एंट्रेंस दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर है। ऐसे में एड्रेस पर यह नाम आता, इसलिए पार्टी ने फ्रंट एंट्रेंस के बजाय बैकडोर एंट्री यानी पिछले दरवाजे से एंट्रेंस चुना, जो कोटला रोड पर खुलता है।
Leave a comment