Search KhabarFast

Press ESC to close

रोहतक गैंगवार में बड़ा खुलासा, सन्नी की गर्लफ्रेंड ही निकली भाऊ गैंग की मुखबिर, हत्या के बाद बैंकॉक भागी

रोहतक गैंगवार में बड़ा खुलासा, सन्नी की गर्लफ्रेंड ही निकली भाऊ गैंग की मुखबिर, हत्या के बाद बैंकॉक भागी

Milan Dhaba Murder Case: हरियाणा के रोहतक के मिलन ढाबा पर हुए गैंगवार में चार लोगों की हत्या के मामले में गर्लफ्रेंड के कथित हनीट्रैप और विदेश भागने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सूत्रों का दावा है कि गैंगस्टर सन्नी रिटोलिया की कथित गर्लफ्रेंड ही विरोधी भाऊ रिटोलिया गैंग की मुखबिर निकली। करीब तीन महीने पहले भाऊ गैंग ने कथित तौर पर उस लड़की को सन्नी के करीब पहुंचाया था। प्यार का भरोसा जीतकर वो सन्नी की हर मूवमेंट पर नजर रख रही थी और उसी ने विरोधी गैंग तक मिलन ढाबे की लोकेशन पहुंचाई।

पुलिस की कार्रवाई से पहले ही जाह्नवी देश की सीमा पार कर चुकी थी

लोकेशन मिलते ही हमलावर मिलन ढाबे पर पहुंच गए और चार युवकों को गोलियों से भून डाला, हालांकि सन्नी पिछले रास्ते से भागने में कामयाब रहा। कहा जा रहा है कि मुखबिरी के बदले लड़की को सुरक्षित विदेश पहुंचाने का सौदा हुआ था, और वारदात के कुछ घंटे बाद ही वो देश छोड़कर बैंकॉक पहुंच गई।हत्याकांड रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ और दावा है कि सुबह की फ्लाइट से वो बैंकॉक पहुंच गई, जबकि दोपहर में पुलिस ने जाह्नवी का लुक आउट नोटिस जारी करवाया। यानी पुलिस की कार्रवाई से पहले ही जाह्नवी देश की सीमा पार कर चुकी थी।

Also read: गुजरात ATS की बड़ी कामयाबी, जैश आतंकी गिरफ्तार, पूछताछ में खुला शहादत-जन्नत वाला माइंड गेम

बैंकॉक से भी आगे निकल जाने की आशंका

अब उसके बैंकॉक से भी आगे निकल जाने की आशंका है। लड़की के परिवार की भी खौफनाक पृष्ठभूमि सामने आई है। यूपी के गैंग पर उसके पिता और चाचा आदि की हत्या और परिवार पर जुल्म करने का आरोप है। पुलिस की जांच में पांच हमलावरों की पहचान का दावा किया गया है, जिसमें चार चेहरे बेनकाब हैं, लेकिन सभी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बड़ा सवाल यही है कि सन्नी के करीब पहुंचने से लेकर मिलन ढाबे की लोकेशन देने और वारदात के बाद विदेश निकलने तक, क्या ये पूरी प्लानिंग पहले से तैयार थी?मृतकों की पहचान झज्जर जिले के ढीघल गांव निवासी रिंकू, विनीत और हर्ष के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान झज्जर जिले के बेरी निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। रिंकू के रिश्तेदार ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि हिमांशु का मारे गए अन्य तीन लोगों से कोई संबंध नहीं था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुजरात ATS की बड़ी कामयाबी, जैश आतंकी गिरफ्तार, पूछताछ में खुला शहादत-जन्नत वाला माइंड गेम

Gujarat ATS Jaish Terrorist: गुजरात ATS द्वारा पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद सहरुल इस्लाम से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, असम के करीमगंज का रहने वाला 22 साल का इस्लाम वडोदरा में भारतीय वायुसेना स्टेशन को निशाना बनाना चाहता था। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि वो शहादत के जरिए जन्नत पहुंचना चाहता था।

Royal Enfield Himalayan 750: क्रूज कंट्रोल और 743cc इंजन के साथ लॉन्च हुई कंपनी की सबसे दमदार बाइक, कीमत जानें

Royal Enfield Himalayan 750: रॉयल एनफील्ड ने अपनी बहुप्रतीक्षित एडवेंचर बाइक Himalayan 750 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे गोवा में आयोजित Motoverse 2026 इवेंट के दौरान पेश किया। यह रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे बड़ी इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast