Search KhabarFast

Press ESC to close

गुजरात ATS की बड़ी कामयाबी, जैश आतंकी गिरफ्तार, पूछताछ में खुला शहादत-जन्नत वाला माइंड गेम

गुजरात ATS की बड़ी कामयाबी, जैश आतंकी गिरफ्तार, पूछताछ में खुला शहादत-जन्नत वाला माइंड गेम

Gujarat ATS Jaish Terrorist: गुजरात ATS द्वारा पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद सहरुल इस्लाम से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, असम के करीमगंज का रहने वाला 22 साल का इस्लाम वडोदरा में भारतीय वायुसेना स्टेशन को निशाना बनाना चाहता था। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि वो शहादत के जरिए जन्नत पहुंचना चाहता था। अब ATS इस मामले में पाकिस्तान में बैठे हैंडलर, हथियारों की सप्लाई और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

पाकिस्तान से सोशल मीडिया पर संपर्क, एयरफोर्स स्टेशन था टारगेट

ATS सूत्रों का कहना है कि उसका इकलौता मकसद वडोदरा IAF स्टेशन पर हमला करना था। पिछले एक साल से ज्यादा समय से पाकिस्तान में बैठा एक हैंडलर उसे व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए ट्रेनिंग दे रहा था। गिरफ्तारी से ठीक पहले उसने पर्यटक बनकर एयरफोर्स स्टेशन की रेकी की थी और आसपास का वीडियो भी बनाया था, जो उसके मोबाइल से मिला है। फोन में मिला पाकिस्तानी नंबर और बाकी डिजिटल सबूत FSL को जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

जंगल में छिपाकर रखा था हथियार

इस केस का सबसे अहम पहलू बरामद AK-47 है। ATS के मुताबिक ये राइफल पाकिस्तान में बनी हुई जैसी लग रही है। जांच में पता चला कि हथियार और जिंदा कारतूस दाहोद जिले के एक जंगल में बने गुप्त ड्रॉप प्वाइंट पर उसके लिए पहले से रखे गए थे। इसी वजह से पुलिस को शक है कि इस मॉड्यूल में और भी लोग शामिल हैं, जिन्होंने हथियार पहुंचाए।

Also read: दिल्ली पुलिस CAPF SI की 26 नवंबर शिफ्ट-1 की परीक्षा रद्द, जानिए क्या है वजह ?

असम का रहने वाला, मदरसे में पढ़ा, पाकिस्तान जाने का था प्लान

22 साल का सहरुल इस्लाम मदरसे में पढ़ा है। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से AK-47, दो खाली मैगजीन, 23 जिंदा कारतूस, जैश का झंडा, सिम वाले मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये नकद मिले। पूछताछ में पहले ये भी सामने आया था कि उसे नया मोबाइल खरीदने और बाकी खर्चों के लिए 50 हजार रुपये दिए गए थे। उसने एयरबेस के गेटों की तस्वीरों पर लाल क्रॉस का निशान लगा रखा था। वो असॉल्ट राइफल चलाने के वीडियो देखता था और हमले के बाद बच जाने पर पाकिस्तान जाकर जैश में शामिल होना चाहता था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस CAPF SI की 26 नवंबर शिफ्ट-1 की परीक्षा रद्द, जानिए क्या है वजह ?

SSC CPO Re Exam Date : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए हो रही SSC CPO 2026 परीक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने 26 नवंबर 2026 को आयोजित पेपर-1 की पहली शिफ्ट की परीक्षा को रद्द कर दिया है।

Delimitation Bill 2026: लोकसभा की सीटें 850 तक बढ़ाने की तैयारी, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण; 2029 चुनाव से पहले बदल सकता है सियासी नक्शा

Political News: देश के चुनावी ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी है। केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ-साथ सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने वाले प्रस्तावित विधायी पैकेज को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लागू होने पर लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 550 से बढ़कर 850 हो सकती है, जबकि राज्य विधानसभाओं की अधिकतम संख्या 650 तक पहुंचाने का प्रस्ताव है। सरकार की कोशिश है कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू किया जा सके। हालांकि, इसके लिए संसद की मंजूरी और जरूरी संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast