Search KhabarFast

Press ESC to close

Royal Enfield Himalayan 750: क्रूज कंट्रोल और 743cc इंजन के साथ लॉन्च हुई कंपनी की सबसे दमदार बाइक, कीमत जानें

Royal Enfield Himalayan 750: क्रूज कंट्रोल और 743cc इंजन के साथ लॉन्च हुई कंपनी की सबसे दमदार बाइक, कीमत जानें

Royal Enfield Himalayan 750: रॉयल एनफील्ड ने अपनी बहुप्रतीक्षित एडवेंचर बाइक Himalayan 750 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे गोवा में आयोजित Motoverse 2026 इवेंट के दौरान पेश किया। यह रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे बड़ी इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल है।

इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये रखी गई है। इसमें दमदार इंजन के साथ क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी 1 दिसंबर 2026 से देशभर में इसकी बुकिंग शुरू करेगी।

43cc का पावरफुल इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

Royal Enfield Himalayan 750 में 743cc का एयर और ऑयल कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 55hp की अधिकतम पावर और 63Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसका 90 प्रतिशत टॉर्क 3,500 RPM से ही उपलब्ध हो जाता है। इससे बाइक को अलग-अलग तरह के रास्तों पर बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद मिलेगी। इसमें 5 राइडिंग मोड्स, 6-एक्सिस IMU, कॉर्नरिंग ABS और लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

क्रूज कंट्रोल से लेकर एडवांस फीचर्स तक, जानें कीमत

लंबी दूरी की राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए Himalayan 750 में क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और TFT डिस्प्ले के साथ नेविगेशन की सुविधा दी गई है। इसमें आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच के व्हील मिलते हैं। बाइक के कास्ट व्हील वेरिएंट की कीमत 4,89,490 रुपये, स्पोक व्हील वेरिएंट की कीमत 5,14,495 रुपये और टॉप वेरिएंट Antarctic Silver की कीमत 6,29,000 रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) रखी गई है। टॉप वेरिएंट में GIVI टूरिंग लगेज और अतिरिक्त एक्सेसरीज भी मिलती हैं।   
 

Also read: Delhi News: केजरीवाल के 'शीशमहल' में ऐसा क्या है? आज जनता के लिए खुला, मंत्री बोले- हर चीज का बिल मौजूद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रोहतक गैंगवार में बड़ा खुलासा, सन्नी की गर्लफ्रेंड ही निकली भाऊ गैंग की मुखबिर, हत्या के बाद बैंकॉक भागी

Milan Dhaba Murder Case: हरियाणा के रोहतक के मिलन ढाबा पर हुए गैंगवार में चार लोगों की हत्या के मामले में गर्लफ्रेंड के कथित हनीट्रैप और विदेश भागने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सूत्रों का दावा है कि गैंगस्टर सन्नी रिटोलिया की कथित गर्लफ्रेंड ही विरोधी भाऊ रिटोलिया गैंग की मुखबिर निकली। करीब तीन महीने पहले भाऊ गैंग ने कथित तौर पर उस लड़की को सन्नी के करीब पहुंचाया था।

गुजरात ATS की बड़ी कामयाबी, जैश आतंकी गिरफ्तार, पूछताछ में खुला शहादत-जन्नत वाला माइंड गेम

Gujarat ATS Jaish Terrorist: गुजरात ATS द्वारा पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद सहरुल इस्लाम से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, असम के करीमगंज का रहने वाला 22 साल का इस्लाम वडोदरा में भारतीय वायुसेना स्टेशन को निशाना बनाना चाहता था। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि वो शहादत के जरिए जन्नत पहुंचना चाहता था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast