दुनिया का सबसे अनोखा और खूबसूरत आईलैंड, लेकिन इतने लोगों को है यहां जाने की इजाजत

दुनिया का सबसे अनोखा और खूबसूरत आईलैंड, लेकिन इतने लोगों को है यहां जाने की इजाजत

दुनिया अनोखी और खूबसूरत जगहों से भरी पड़ी है। जहां एक तरफ दुनिया में कई जगहों पर आप आराम से घुमें होंगे। वहीं दूसरी आज हम आपको एक ऐसे आइलैंड के बारे में बताने वाले है, जिसे अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। लेकिन इस आईलैंड पर जाने की अनुमती केवल 180 लोगों को ही दी गई है।

बता दें कि यूरोप का Skellig Michael नाम का आईलैंड अपने खूबसूरत नजारों के लिए बेहद मशहूर है। इस आईलैंड को ट्विन आईलैंड के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा Skellig Michae आइलैंड का नाम देवदूत माइकल के नाम पर रखा गया है। यह अपने शानदार मोनेस्ट्री के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि Skellig Michae आईलैंड पर मोनेस्ट्री छठी और 8वीं शताब्दी के बीच पाया गया था। यहां मोनेस्ट्री समुद्र तल से 180 मीटर 600 फीट ऊपर मौजूद है, जिसे एक सीढ़ीनुमा शेल्फ में बनाया गया है।

बता दे कि इस मोनेस्ट्री में 2 कमरे बने हुए है,जिनमें से एक कब्रिस्तान है। इसके अलावा इस आईलैंड पर एक मध्यकालीन चर्च भी है। साल 1996 में Skellig Michae आइलैंड को यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साइट में शामिल किया गया था। ये द्वीप पुराने रेड सैंड स्टोन और स्लेट से बने हुए हैं, जिन्हे 360 से 374 मिलियन साल पहले बने हुए माने जाते हैं। वहीं स्केलिंग माइकल आइलैंड यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। इसलिए इस द्वीप पर रोजाना सीमित संख्या में ही लोग आ सकते है। जानकारी के मुताबिक यहां रोजाना केवल 180 की संख्या में ही लोगों को आने की अनुमति है।

Leave a comment