Search KhabarFast

Press ESC to close

Oracle में फिर छंटनी की तैयारी, भारत में हजारों कर्मचारियों पर पड़ सकता है असर

Oracle में फिर छंटनी की तैयारी, भारत में हजारों कर्मचारियों पर पड़ सकता है असर

Oracle Layoffs: टेक्नोलॉजी कंपनी Oracle में एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी की खबर सामने आई है। कंपनी लागत कम करने के लिए अलग-अलग टीमों के बजट में कटौती कर रही है। ऐसे में दुनियाभर में 7 हजार से 10 हजार कर्मचारियों की नौकरी जाने की आशंका जताई जा रही है। भारत में Oracle के हजारों कर्मचारी इस संभावित छंटनी से प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि भारत में कितने कर्मचारियों पर असर पड़ेगा, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, इस बार छंटनी किसी एक विभाग या बिजनेस यूनिट तक सीमित नहीं होगी। अलग-अलग टीमों से खर्च कम करने को कहा गया है और कर्मचारियों की संख्या घटाना भी इसी योजना का हिस्सा हो सकता है। यही वजह है कि कंपनी के कई विभागों के कर्मचारियों के बीच चिंता बढ़ गई है।

छंटनी की तारीख अभी तय नहीं 

छंटनी की तारीख अभी तय नहीं मानी जा रही है। कर्मचारियों के बीच पहले 1 सितंबर को कार्रवाई की चर्चा थी, जबकि अब 15 सितंबर के आसपास छंटनी की संभावना बताई जा रही है। हालांकि Oracle की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह संभावित छंटनी ऐसे समय में सामने आई है, जब Oracle पहले ही पिछले एक साल में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की कटौती कर चुकी है। कंपनी ने बताया था कि 31 मई को खत्म हुए 12 महीनों में करीब 21 हजार नौकरियां कम की गईं। इसके बाद कंपनी की वैश्विक कर्मचारी संख्या लगभग 13 फीसदी घटकर करीब 1.41 लाख रह गई थी। बाहरी रिपोर्टों के मुताबिक, अलग-अलग पुनर्गठन के चलते कुल प्रभावित नौकरियों की संख्या करीब 30 हजार तक पहुंच सकती है।

भारत के कर्मचारियों पर भी बड़ा असर 

Oracle एक तरफ क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारी निवेश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ खर्च कम करने की कोशिश में भी जुटी है। कंपनी बदलती कारोबारी जरूरतों के हिसाब से अपने कर्मचारियों और बजट को व्यवस्थित करना चाहती है। भारत Oracle के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। देश में कंपनी की इंजीनियरिंग, क्लाउड, सपोर्ट और अन्य टेक्नोलॉजी टीमें बड़ी संख्या में काम करती हैं।  इसलिए अगर व्यापक स्तर पर छंटनी होती है तो भारत के कर्मचारियों पर भी इसका बड़ा असर पड़ सकता है। इस पूरे मामले पर Oracle ने अभी सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। वहीं कंपनी के 11 सितंबर को आने वाले तिमाही नतीजों से पहले संभावित छंटनी को लेकर कर्मचारियों के बीच चिंता और बढ़ गई है।

Also read: टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही इंजन में खराबी, इंडिगो की गोवा-दिल्ली फ्लाइट की सेफ लैंडिंग; 229 यात्री बाल-बाल बचे

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बीरभूम में ममता बनर्जी की रिश्तेदार की मौत, फांसी पर लटकी मिली भतीजी

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पहली घटना में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चचेरे भाई की बेटी बृष्टि मुखर्जी का शव मंगलवार सुबह उनके घर में मिला।

NEET प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को बड़ी राहत, FIR रद्द करने का दिया आदेश; पीड़ित परिवारों को 3 महीने में मिलेगा मुआवजा

SC on NEET Protest Case: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए NEET 2026 परीक्षा के विरोध में 20 से 25 जुलाई के बीच हुए अखिल भारतीय प्रदर्शनों के संबंध में दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast