
नई दिल्ली: देशभर में 1 जुलाई से प्लास्टिक की कई चीजों को बैन कर दिया गया है जिनमें स्ट्रॉ,स्टिरर,इयर बड जैसी कई प्लास्टिक की वस्तुए शामिल है। इसके अलावा भारत में हर साल कुल 10 किलो प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से केवल हमारे पर्यावरण पर नहीं बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। वैसे तो काफी ज्यादा लोग प्लास्टिक के प्लेट्स में खाना खाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि प्लास्टिक के प्लेट्स में खाना आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है।
आपको बता दें कि जब आप अपने खाने को प्लास्टिक के कंटेनर में रखते है तो उसमें से कुछ मात्रा में केमिकल्स हमारे खाने में मिल जाता है। इस खाने को तो हम बड़े चाव से खा लेते है,लेकिन हम इस बात से बेखबर होते है कि ये खाना हमारे शरीर को कितना नुकसान पहुंचा सकता है। हमारे प्लास्टिक से निकला हुआ केमिकल बहुत सारे केमिकलस का मिश्रण होता है,लेकिन सबसे ज्यादा खतरनाक केमिकल एंडोक्रिन डिस्ट्रक्टिंग होता है, जो हमारे हार्मोस को असंतुलित कर देता है। इसके अलावा कई बार प्लास्टिक में मौजूद खाना कैंसर का कारण भी बन जाता है, जिसकी वजह इंसान की मौत भी हो सकती है।हैरान करने वाली बात ये है कि गरम खाने में पनपने वाले केमिकल पहले से उसमें मौजूद नहीं होता है बल्कि प्लास्टिक वाले टिफिन में गरम खान पड़ने के बाद बनते है।
दरअसल प्लास्टिक बेहद कम जहरीले होते है क्योंकि प्लास्टिक के टिफिन में खाना पड़ने के बाद बायोकेमिकली ऐक्टिव नहीं हो पाते है जिसके कारण प्योर प्लास्टिक ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते है। लेकिन जब इन प्लास्टिक में किसी दूसरी तरह के प्लास्टिक और रंग को मिला दिया जाता हैं। तो वह इंसानी शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो जाता है। आपमें से कई लोग खाने को माइक्रोवेव में गर्म करने के लिए प्लेट में खाना रखते हैं और इसे सीधे माइक्रोवेव में डाल देते हैं। लेकिन ये प्रकिया आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है क्योंकि जब खाना प्लास्टिक के प्लेट में गर्म हो रहा होता है तब माइक्रोवेव कैंसर पैदा करने वाली केमिकल्स डाइऑक्सिन को खाने में मिलाने का काम करती है।जिस से आपकी जान जा सकती है।
Leave a comment