Search KhabarFast

Press ESC to close

1 अप्रैल 2026 से FASTag एनुअल पास होगा महंगा, अब देने होंगे इतने रुपये

1 अप्रैल 2026 से FASTag एनुअल पास होगा महंगा, अब देने होंगे इतने रुपये

FASTag Annual Pass: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों के लिए एक अहम खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag के एनुअल पास की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। 1 अप्रैल 2026 से इस पास की कीमत 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी जाएगी। यानी अब वाहन चालकों को सालाना पास के लिए 75 रुपये ज्यादा देने होंगे। यह बढ़ोतरी करीब 2.5 प्रतिशत की है, जिसे महंगाई के हिसाब से तय किया गया है।

टोल देने की झंझट होगा खत्म

FASTag का यह एनुअल पास खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अक्सर राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करते हैं। इस पास की मदद से वाहन चालक बार-बार टोल देने की झंझट से बच सकते हैं और बिना रुके कैशलेस तरीके से टोल प्लाजा पार कर सकते हैं। ये पास निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए उपलब्ध है। इस पास को खरीदने के बाद वाहन चालक एक साल में अधिकतम 200 बार टोल पार कर सकते हैं। यानी हर बार अलग से टोल भुगतान करने की जरूरत नहीं होती। जो लोग नियमित रूप से हाईवे पर सफर करते हैं, उनके लिए यह पास काफी फायदेमंद माना जाता है।

टोल भुगतान हो गया आसान हो गया

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस समय देश में 50 लाख से ज्यादा लोग FASTag का एनुअल पास इस्तेमाल कर रहे हैं। हाईवे पर कार से होने वाले करीब 28 प्रतिशत टोल लेनदेन इसी पास के जरिए होते हैं। इससे टोल भुगतान तेज और आसान हो गया है। साल 2026 में FASTag सिस्टम में कुछ और बदलाव भी किए जा रहे हैं। अब टोल प्लाजा पर कैशलेस भुगतान को और ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा। वाहन चालक FASTag के जरिए टोल दे सकते हैं या जरूरत पड़ने पर UPI से भी भुगतान कर सकते हैं।

FASTag नहीं होने के नुकसान

हालांकि जिन वाहनों में FASTag नहीं होगा, उन्हें ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। ऐसे वाहन चालकों को UPI से भुगतान करने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है या नकद भुगतान करने पर दोगुना टोल देना पड़ सकता है। इसके अलावा FASTag को अब वाहन डेटाबेस से भी जोड़ा जा रहा है। नए FASTag रजिस्ट्रेशन के समय वाहन की जानकारी सीधे VAHAN डेटाबेस से सत्यापित की जाएगी। इससे अलग से वाहन सत्यापन की प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सरकार का कहना है कि सालाना पास की कीमत में बढ़ोतरी बहुत कम है। 75 रुपये की इस बढ़ोतरी के बाद भी नियमित यात्रा करने वालों के लिए ये पास सस्ता ही रहेगा। कई मामलों में इस पास का उपयोग करने पर प्रति टोल यात्रा की लागत लगभग 15 रुपये तक रह जाती है, जो सामान्य टोल शुल्क से काफी कम है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें