Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market Today: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, IT शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट

Share Market Today: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, IT शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कमजोर शुरुआत देखने को मिली। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण निवेशकों का सेंटिमेंट दबाव में रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर आ गए। वहीं, IT, रियल्टी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली।

आंकड़ों के मुताबिक, निफ्टी 50 सोमवार को 75.60 अंक यानी 0.33% की गिरावट के साथ 22,524.40 पर खुला। वहीं, BSE सेंसेक्स 133.79 अंक यानी 0.18% टूटकर 72,990.04 पर खुला। बाजार खुलने के तुरंत बाद दोनों प्रमुख सूचकांकों में और गिरावट दर्ज की गई।

114 डॉलर के पार कच्चा तेल, बाजार पर दबाव

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 114 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी रही। पश्चिम एशिया में तनाव और तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के कारण कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है, इसलिए तेल महंगा होने से आयात बिल, महंगाई और कंपनियों की लागत बढ़ने का जोखिम रहता है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतें ऊंची रहने से बाजार में तेजी की वापसी पर दबाव बना रह सकता है। उन्होंने निवेशकों को अल्पकालिक इंडेक्स स्तरों के बजाय सोच-समझकर अच्छे शेयरों में अवसर तलाशने और महंगे तेल के आर्थिक असर को ध्यान में रखने की सलाह दी।

IT और रियल्टी सेक्टर में कमजोरी

शुरुआती कारोबार में IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव दिखाई दिया। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2.3% गिरा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का रुख रहा।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी रियल्टी 0.92%, निफ्टी ऑटो 0.42%, निफ्टी FMCG 0.27% और निफ्टी PSU बैंक 0.28% नीचे रहे। वहीं, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा और निफ्टी प्राइवेट बैंक में अपेक्षाकृत मजबूती देखने को मिली।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Today 25 October: दिवाली से पहले बड़ा क्रैश...24 दिन में चांदी 30 हजार सस्ती, सोने की चमक भी पड़ी फीकी; यहां देखें ताजा आंकड़े

25 October Gold-Silver Rate: दिवाली से पहले ही सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सर्राफा बाजार में 24 दिनों में 24 कैरेट सोना 6,258 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, जबकि चांदी में 30,000 रुपये तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में ये निवेशकों के लिए किसी बड़े झटके जैसे है। अब अगर सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे है तो सबसे पहले एक नजर इसकी कीमतों पर भी डालें।

Gold-Silver Price Today 26 October 2026: सोने-चांदी के भाव में बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के रेट

Gold-Silver Price Today 26 October 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.81% यानी 1,159 रुपये टूटकर 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,43,309 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार, सोने का भाव 1,42,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4,000.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। वहीं, गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,42,720 रुपये, 22 कैरेट 1,30,840 रुपये और 18 कैरेट 1,07,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। MCX पर चांदी का वायदा भाव 1.75% यानी 3,499 रुपये गिरकर 1,96,100 रुपये प्रति किलो रह गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,99,599 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार, चांदी का भाव 1,96,600 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 54.05 डॉलर प्रति औंस रहा। हालांकि, गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,20,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast